
गोरखपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत
गोरखपुर भारत गणराज्य की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के गोरखपुर आगमन पर अनुसूचित मोर्चा महानगर गोरखपुर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सम्मानित जनता ने तरंग पुल स्थित स्वागत प्वाइंट पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर तिरंगा झंडा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ उत्साहपूर्ण अभिनंदन किया गया।स्वागत समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार, क्षेत्रीय महामंत्री दीपक कुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र महंथा, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, ओमप्रकाश सोनकर, दुर्गेश कोरी, अखिलेश आर्या, राजेश पासवान, इंजीनियर बृजमोहन, मनीराम, अजय गौतम, अमित कुमार, शक्ति प्रसाद, महेंद्र गौतम, सुभम गौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस आयोजन ने शहर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल पैदा किया।राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर गोरखपुर में व्यापक तैयारियां की गई थीं, और यह स्वागत समारोह गोरखपुर की सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को दर्शाता है।