मंदसौर जिलामल्हारगढ़

संजीत के रोहित राठौर को फिर सफलता,CBI के बाद अब SBI में हुआ चयन

संजीत के रोहित राठौर को फिर सफलता,CBI के बाद अब SBI में हुआ चयन

 

संजीत: ग्राम संजीत निवासी राठौर सेन परिवार के होनहार छात्र रोहित पिता विजय राठौर का अब देश की सर्वश्रेष्ठ बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में जुनियर असोसिएट (junior Associate) के पद पर चयन हुआ हैं।

बात दे की कुछ दिन पहले ही रोहित का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क के पद पर चयन हुआ था। अपनी जोइनिंग प्रक्रिया पुरी कर रहे रोहित को आज बुधवार शाम फिर बड़ी खुशखबरी मिली। वर्ष 2022 से बैंकिंग की तैयारी में जुटे रोहित ने पहले अक्टुबर 2024 में सेंट्रल बैंक हेतु परिक्षा में भाग लिया। फिर इसके साथ ही 12 अप्रैल 2025 को भारतीय स्टेट बैंक के लिए परिक्षा में भाग लिया। कड़ी मेहनत के बाद 1 अप्रैल 2025 को रोहित का सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के परिक्षा परिणाम में क्लर्क के लिए चयन हुआ। आगामी 1 जुलाई को रोहित CBI में ज्वाइन करने ही वाले थे की आज 11 जुन 2025 को आए SBI के परिक्षा परिणाम में रोहित का (junior Associate) के पद पर चयन हुआ। रोहित की इस सफलता के बाद परिवार व ईष्ट मित्रों में दोहरी खुशी का माहौल है।

बता दें की छात्र रोहित राठोर संजीत निवासी रमेशचंद्र जी राठोर सेन के सुपौत्र व विजय राठोर (पप्पू भाई) के पुत्र हैं। पिता विजय हेयर सेलुन का संचालन करते हैं। रोहित ने अपनी स्कुली पढ़ाई प्रगति पब्लिक स्कूल संजीत, आदर्श इंग्लिश बुढ़ा और पीजी कालेज मंदसोर से पुरी की। आज SBI के परिणाम के बाद रोहित के परिवारजनों व मित्रों ने जमकर खुशी मनाई। रोहित अब CBI के बजाय SBI में अपनी सेवाएं देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}