उत्तर प्रदेशदेश

कैम्पियरगंज व सहजंनवा ब्लॉक में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किया किसानों से संवाद

कैम्पियरगंज व सहजंनवा ब्लॉक में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किया किसानों से संवाद

गोरखपुर पीपीगंज विकसित कृषि संकल्प अभियान के ग्यारहवें दिन रविवार को महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कैम्पियरगंज ब्लॉक के ग्राम नेतवर, शिवपुर करमहा, राखुखोर और सहजनवा ब्लॉक के ग्राम भीमापार, उज्जिखोर, बसिया का भ्रमण किया। इस दौरान मृदा वैज्ञानिक डॉ. संदीप प्रकाश उपाध्याय, उद्यान वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विवेक प्रताप सिंह और डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने किसानों के साथ संवाद कर उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी।कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि श्री धनंजय सिंह, सहायक विकास अधिकारी श्री राजकुमार सिंह और प्रदीप पांडे भी शामिल रहे। वैज्ञानिकों ने बीज उत्पादन, धान की सीधी बुवाई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन, बेमौसमी सब्जी उत्पादन, मृदा जांच और प्राकृतिक खेती जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. विवेक सिंह ने वर्गीकृत वीर्य के उपयोग से बछिया उत्पन्न करने की तकनीक के बारे में बताया, जिससे छुट्टा पशुओं की समस्या को कम किया जा सकता है।किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं से जोड़कर लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों के फीडबैक एकत्र किए और नवाचारों का दस्तावेजीकरण भी किया। प्रत्येक गांव में ग्राम प्रधान सहित कृषि विभाग के आधा दर्जन कर्मचारी और 100 से अधिक किसान इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}