आप के प्रदेश प्रभारी श्री जितेन्द्रसिंह तोमर का प्रथम मध्यप्रदेश आगमन

आप के प्रदेश प्रभारी श्री जितेन्द्रसिंह तोमर का प्रथम मध्यप्रदेश आगमन
भोपाल। राजा भोज की नगरी भोपाल में दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री जितेन्द्रसिंह तोमर का आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रभारी बनाये जाने पर 8 जून को प्रथम आगमन हो रहा है। श्री जितेन्द्र सिंह तोमर दिल्ली सरकार में गृह , कानून एवं न्याय एवं पर्यटन, कला और संस्कृति विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे है। तोमर जी की छवि स्पष्ट वादी , कार्य के प्रति लगन और कुशल संगठनकर्ता की रही है। त्रिनगर विधानसभा से इन्होने भाजपा के उमीदवार नंदकिशोर गर्ग को 22311 वोटो से हराकर विजय श्री प्राप्त की थी जिसके फलस्वरूप आप केबिनेट मंत्री बने थे। आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल के विश्वसनीय टीम में सम्मिलित होने के कारण श्री जीतेन्द्रसिंह तोमर को एक बड़ी जवाबदारी के रूप में मध्यप्रदेश के संघठन को मजबूत करने का दायित्व सौंपा है। प्रथम प्रदेश आगमन के दौरान तोमर जी आम आदमी पार्टी के पांचो जोन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ से भोपाल में 8 जून से 12 जून तक वन टू वन बैठक कर संघठनात्मक ढांचे की जानकारी लेकर प्रदेश में संगठन को और अधिक तीव्रता के साथ मजबूत करने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश प्रदान करेंगे।



