
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी की सफाई की गई
किशनगढ़ ताल
शंभू सिंह तंवर
मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर परिषद् आलोट एवं जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था स्वास्तिक शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विक्रमगढ़ तथा नगरवासियों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाकर विक्रमगढ़ स्थित प्राचीन बावड़ी में श्रमदान कर सफाई की गई।
इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी, जन अभियान परिषद के परामर्शदाता हेमेंद्र निगम, समिति अध्यक्ष लाल सिंह पंवार, सचिव जगदीश चन्द्र शर्मा, गौतम कुमार जैन, पार्षद संजय माली, जितेंद्र सिंह सोलंकी, नागेश पिपलोदिया, कालूराम खारोल, श्री मधुसूदन पांचाल, निलेश शर्मा, नंदकिशोर माली, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, नगर परिषद एवं जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ ही नगर वासियों का सराहनीय सहयोग रहा।