गोरखपुरउत्तर प्रदेशदेश

पीपीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सक की हुई नियुक्ति, महिला मरीजों को राहत

पीपीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सक की हुई नियुक्ति, महिला मरीजों को राहत

गोरखपुर पीपीगंज नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेषज्ञ महिला चिकित्सक डॉ. स्मिता की नियुक्ति से क्षेत्रवासियों, खासकर महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इस नियुक्ति से महिला मरीजों ने राहत की सांस ली है। पहले महिला विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी के कारण स्थानीय महिलाओं, विशेष रूप से पीपीगंज और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को उपचार के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।डॉ. स्मिता ने पदभार संभालते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के मरीजों, विशेषकर महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। आसमा, कीर्ति, अनिता, कौशल्या, लता देवी और सोनिया जैसी कई महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया और कहा कि अब उन्हें उपचार के लिए असुविधा नहीं झेलनी पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}