गोरखपुरउत्तर प्रदेशदेश

पाली ब्लॉक में विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को मिली उन्नत खेती की जानकारी

पाली ब्लॉक में विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को मिली उन्नत खेती की जानकारी

गोरखपुर पाली ब्लॉक के ग्राम बॉन्ड्रा, टड़वा कलां और चढ़राव में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तीसरे दिन महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों के साथ संवाद किया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. संदीप प्रकाश उपाध्याय, डॉ. अवनीश कुमार सिंह और डॉ. विवेक प्रताप सिंह ने खरीफ फसलों की उन्नत तकनीक, मृदा जांच, प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।डॉ. आर.के. सिंह ने धान की सीधी बुवाई और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। सहायक विकास अधिकारी ध्रुव कुशवाहा, श्रीधर मिश्रा और राहुल मिश्रा की उपस्थिति में वैज्ञानिकों ने किसानों के फीडबैक और नवाचारों का दस्तावेजीकरण भी किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के दर्जनभर कर्मचारी और प्रत्येक गांव से 100 से अधिक किसान शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}