सीतामऊ में कांग्रेस नेताओं ने मनाई पंडित नेहरू की पुण्यतिथि

सीतामऊ में कांग्रेस नेताओं ने मनाई पंडित नेहरू की पुण्यतिथि
सीतामऊ ।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीतामऊ के द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि हांडिया बाग गौशाला सीतामऊ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पंवार ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुवे बताया कि पं.नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सक्रिय रूप से भाग लिया और देश की आजादी के लिए संघर्ष किया,
1947 में भारत के स्वतंत्र होने के बाद उन्हें भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश चंद्र रावटी ने अभी उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पं.नेहरू ने भारत को एक आधुनिक राष्ट्र बनाने के लिए कई प्रयास किए,जिनमें शिक्षा, विज्ञान और तकनीक को बढ़ावा देना शामिल था,
उन्होंने देश के आर्थिक विकास के लिए पंचवर्षीय योजनाओं को लागू किया जो भारत के औद्योगिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,नेहरू ने गुटनिरपेक्षता की नीति को बढ़ावा दिया और भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में स्थापित किया,उन्हें बच्चों से भी बहुत प्रेम था वो चाचा नेहरू के नाम से भी प्रसिद्ध थे।
इस अवसर पर गौ माता को हरी घास खिलाई गई। आज इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष तेजपाल सिंह,नगर अध्यक्ष संग्राम सिंह,किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हनुमंत सिंह,ब्लॉक कोषाध्यक्ष भागीरथ भंभोरिया,पवन शर्मा, भेरुलाल राठौर,बंशीलाल फरक्या, ब्लॉक उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह चौहान,भंवरलाल पटेल,,पिछड़ा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल जाट, जिला महामंत्री इंदर सिंह चौहान,परसराम राठौर,मंडलम अध्यक्ष प्रकाश मोरखेड़ा,मंडलम अध्यक्ष मंगल डपकरा,दीपू सोलंकी,राहुल भंभोरिया,प्रतीक गिरोटिया,तरुण बरोला,गोविंद सेन, भेरूलाल पाटीदार आदि कई लोग उपस्थित थे।