विधायक विपिन जैन को जिला गौ सेवक मैत्री संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया

विधायक विपिन जैन को जिला गौ सेवक मैत्री संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया
मंदसौर: पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्य प्रदेश द्वारा प्रशिक्षित गौ सेवक मैत्री की मांगो के निराकरण संबंध में विधान सभा क्षेत्र मंदसौर विधायक विपिन जैन को जिला गौ सेवक मैत्री संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया
ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गौ सेवक मैत्री योजना कि शुरुवात कि गई जिसके अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गौ सेवको को प्राथमिक उपचार एवं कृत्रिम गर्भाधान का प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया गया। इस प्रकार पंचायत स्तर पर विभाग की प्रमुख कड़ी के रूप में गौ सेवक मैत्री नियुक्त किए गए। योजना का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाना था
परंतु जिस उद्देश्य के लिए गौ सेवक मैत्री को प्रशिक्षित किया गया उसका लाभ गौ सेवक मैत्री को नही मिल पा रहा है। उसी कार्य के लिए विभिन्न योजनाओं द्वारा पंचायत स्तर पर कृत्रिम गर्भाधान का कार्य किया जा रहा है जिस कारण गौ सेवक मैत्री प्रशिक्षण लेकर भी बेरोजगार हे और सक्रिय नहीं है। वहीं पंचायतों में गौ सेवक मैत्री नियुक्त करने के लिए शासन द्वारा जो राशी खर्च की जा रही है वह गौ सेवक मैत्री के निष्क्रिय होने के कारण व्यर्थ जा रही है ।
गौ सेवक मैत्री योजना का सफल क्रियान्वयन करने के लिए हमारी मांगे निम्नानुसार है जो इस प्रकार निम्न है :-
गौ सेवक मैत्री का नाम बदलकर पशुपालन विभाग द्वारा प्रस्तावित बहुउद्देशीय पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता रखा जाना।पंचायत स्तर पर एक कक्ष गौ सेवक को LN2, General Seman और Sex Sorted Seman एवं दवाई आदि के लिए प्रवधान कर उपलब्ध कराया जाना।गौ शालाओं में प्राथमिक उपचार एवं टीकाकरण कार्य के लिए गौ सेवक मैत्री की सेवाएं ली जाना।जिला गौ सेवक मैत्री संघ जिला अध्यक्ष किशोर कुमार प्रजापत के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।