जल गंगा संवर्धन अभियान प्राचीन नागदेवता वाली बावड़ी में श्रमदान को लेकर बैठक संपन्न

जल गंगा संवर्धन अभियान प्राचीन नागदेवता वाली बावड़ी में श्रमदान को लेकर बैठक संपन्न
मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन एवं मंदसौर जिला कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देशन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मंदसौर नगर पालिका वार्ड क्रमांक 12 में प्राचीन नाग देवता बावड़ी का चयन कर जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत आज प्रातः 8ः00 बजे से मंदसौर नगर के समस्त समाज जन, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाओं वरिष्ठ नागरिकों पत्रकार बंधु माता बहनों एवं युवा साथियों द्वारा किया जाएगा। सभी वार्ड वासियों को अभियान की जानकारी दी और बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित जन अभियान परिषद जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी सामाजिक कार्यकर्ता विनय दुबेला नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था से दिनेश सोलंकी, लाला भाई अजमेरी, सुधीर शर्मा, सुरेश भावनानी एवं वार्ड की कई महिलाएं और वार्ड वासी उपस्थित रहे।