सुर्य के राशि परिवर्तन से किस राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, किसकी चमकेगी किस्मत, देखिए मासिक राशिफल

सुर्य के राशि परिवर्तन से किस राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, किसकी चमकेगी किस्मत, देखिए मासिक राशिफल
-पं. यशवंत जोशी
बृहस्पतिवार को मध्यरात्रि में 12:20 बजे सूर्य देव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जब सूर्य किसी राशि प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति कहते हैं। यह वृषभ संक्रांति है। अन्य पंचांगों में 14 मई, 2025 को रात 11 बजकर 51 मिनट पर सूर्य शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करने कि भी लिखा गया है।सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करने पर किस राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा किसकी किस्मत चमकेगी देखिए मासिक राशिफल
मेष राशि- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा वर्ना पारिवारिक संबंध खराब होंगे। हालांकि धन स्थान में गोचर होने के कारण इनके लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव, तनाव पैदा होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ राशि– स्वभाव में क्रोध की अधिकता होगी। किसी प्रकार का पुराना रोग उभरने की आशंका है, इसलिए स्वास्थ्यगत लक्षणों पर बारीकी से नजर बनाए रखें। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनकी इच्छा पूरी होगी।
मिथुन राशि- आपकी कुंडली में बारहवें भाव में सूर्य का गोचर शुभ नहीं माना जा सकता। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा और विचारों में स्पष्टता रखना होगी। हालांकि विदेश व्यापार से लाभ हो सकता है। विदेश में नौकरी कर रहे लोगों को फायदा होगा। सेहत और रिश्तों का ध्यान देना होगा। इस राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
कर्क राशि- पारिवारिक और सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतानपक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की, पदोन्न्ति मिलने के योग हैं। अपनी कमाई से मकान, भूमि, वाहन खरीदने के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी।
सिंह राशि- आपकी कुंडली के दसवें भाव में सूर्य का गोचर नौकरी में प्रमोशन कराएगा। पेशेवर जीवन में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि पारिवारिक जीवन में आपको समझदारी से आगे बढ़ना होगा। आर्थिक रूप से आप सक्षम होंगे।
कन्या राशि– आपकी कुंडली के नौवें भाव में सूर्य का गोचर शानदार रहने वाला है। धार्मिक यात्रा या विदेश यात्रा के योग बनेंगे। करियर में अपार तरक्की देखने को मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन होगा। हालांकि पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों को सामान्य करना होगा।
तुला राशि- वाहन से दुर्घटना चोट लगने की आशंका है। निवेश किया गया पैसा डूब सकता है। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। हालांकि इन्हें इस बात से खुश हो जाना चाहिए कि सूर्य के इस गोचर के अंतिम सात दिनों में इन्हें कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि- विद्यार्थियों को कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, जिन लोगों के विवाह में रूकावट आ रही है वह दूर होगी। भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी लेकिन इसमें जीवनसाथी का सहयोग आवश्यक रहेगा।
धनु राशि– आपके लिए सूर्य का गोचर छठे भाव में हुआ है। शत्रु और रोग से छुटकारा मिलेगा। दूसरों की मदद से लाभ होगा। स्वयं की कमियों को पहचान कर आगे बढ़ें। कमियों को दूर नहीं करेंगे तो असफलता हाथ लगेगी।
मकर राशि: आपके लिए सूर्य का गोचर पांचवें भाव में होने जा रहा है। आपमें जिज्ञासा और सीखने की क्षमता का विकास होगा। करियर में उन्नति होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग प्रबल है। जीवन में अचानक से होने वाला लाभ, आय में अप्रत्याशित वृद्धि और व्यापार में लाभ की संभावना है।
कुंभ राशि– भौतिक सुख-सुविधाएं, संपत्ति, वाहन सुख प्राप्त होगा। जो लोग कोई नया कार्य प्रारंभ करना है तो वक्त अच्छा है, कार्य शुरू कर सकते हैं। पार्टनरशिप में भी कार्य प्रारंभ किया जा सकता है। जो लोग जॉब बदलना चाहते हैं वे बदलाव कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से वक्त सुधार का है।
मीन राशि– दंपतियों के बीच मनमुटाव चल रहा है उनके मतभेद दूर होंगे और फिर से अच्छे सुखद वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य के लिहाल से समय बेहतरी का है। रोगों पर होने वाला खर्च कम होगा।