साप्ताहिक दीप महायज्ञ श्री मद भागवत कथा में संपन्न

साप्ताहिक दीप महायज्ञ श्री मद भागवत कथा में संपन्न
गायत्री शक्तिपीठ शामगढ़ का सप्ताहिक आयोजन दीप महायज्ञ सत्संग, संदेश, ज्ञान गंगा आयोजन इस सप्ताह का श्री रूपसिंहजी सोनगरा के निवास स्थान आयशर शो रूम के पीछे श्रीमद भागवत कथा की पूर्व रात्रि मे संपन्न कराया गया।*
आयोजन में मधुर हरिनाम कीर्तन गायत्री महिमा भजन के साथ आज गायत्री महामंत्र की महिमा ओर सनातन धर्म के पूजा विधान के महत्व ओर दर्शन बताया गया।
शक्तिपीठ की ओर से सुश्री अर्पणा जी की खूब सराहना की ओर कहा कि वास्तव में गायत्री परिवार के महिला जागृति अभियान की आप एक संहवाहक के रूप में ही ज्ञान गंगा को आगे बढ़ा रही हे,ओर जो कुछ धर्माचार्य महिला को कथा व्यास होने का विरोध कर रहे हे,उसको गलत बताया गया।
जिसमें शामगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाशाली कथा प्रवक्ता सुश्री अर्पणा जी नागदा उपस्थित हुई,शक्तिपीठ शामगढ़ की ओर से परिजनों ने गुरुदेव का विशेष साहित्य भेंट किया ओर गायत्री मंत्र पट्टिका पहना कर स्वागत सम्मान किया,साथ ही कथा यजमान सोनगरा परिवार का भी इसी तरह सम्मान किया गया।
आरती के पूर्व कथा प्रवक्ता अर्पणा जी ने भी उद्बोधन करते हुए गायत्री मंत्र की महिमा बताते हुए गायत्री शक्तिपीठ की प्रगतिशील गतिविधियों की सराहना करते हुए गायत्री शक्तिपीठ परिजनों सम्मान किया।