
इंस्टाग्राम पर भारत के खिलाफ पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
आलोट के ताल क्षेत्र में शनिवार को एक युवक को इंस्टाग्राम पर देश विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नाकटवाड़ा निवासी फारूक मेव ने एक इंस्टाग्राम ग्रुप में भारत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
हिंदू संगठनों के विरोध के बाद प्रहलाद बैरागी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। ताल थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया।
आरोपी को गिरफ्तार कर आलोट न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।