शिवपुरीमध्यप्रदेश
अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन, विजय भारत प्रार्थना सुंदरकांड पाठ किया गया

विश्व शांति सुंदरकांड में डिप्टी कलेक्टर हुए शामिल
शिवपुरी शनिवार 10/05/25 / संगठन द्वारा देश हित समर्पित सुंदरकांड आयोजन किया गया जहां महायुद्ध में भारतीय सेना की विजय और कुशलता की कामना हेतु रखा गया और परिणाम स्वरूप बीच सुंदरकांड में ही युद्ध विराम की सूचना प्राप्त हुई ।संगठन तत्वाधान में 611 वा भव्य विशाल सामूहिक प्रार्थना सुंदरकांड आयोजन किया गया जिसके आयोजक बने संगठन के नगर उपाध्यक्ष श्री उमेश कुलश्रेष्ठ और उनका परिवार तथा आयोजन में सैंकड़ों संगठन सदस्य और महिला सदस्य बहनें शामिल हुए।
इसी अवसर पर शिवपुरी डिप्टी कलेक्टर श्री युनिश खान विश्व शांति सुंदरकांड आयोजन में शामिल हुए और सुंदरकांड पाठ किया।
इसी के साथ साथ संगठन के तत्वाधान में शनिवार को 164 इकाईयों में प्रार्थना सुंदरकांड आयोजन किया गया और विजय भारत की कामना की गई।
शिवपुरी आयोजन में शामिल हुए संगठन सदस्यों के लिए आयोजक महोदय जी द्वारा विशाल भंडारा प्रसादी रखी गई जहां सभी उपस्थित सदस्यों ने प्रसादी पाई।



