मंदसौर जिलाराजनीतिसीतामऊ

भाजपा शहरी मंडल सीतामऊ द्वारा डॉ अंबेडकर जी की जयंती उपलक्ष्य में संगोष्ठी सम्मान  कार्यकम सम्पन्न

भाजपा शहरी मंडल सीतामऊ द्वारा डॉ अंबेडकर जी की जयंती उपलक्ष्य में संगोष्ठी सम्मान  कार्यकम सम्पन्न

सीतामऊ – भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित के निर्देशानुसार सीतामऊ शहरी मंडल सीतामऊ में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में अंबेडकर के जीवन के देशहित कार्यों सम्मान अभियान कार्यकम संगोष्ठी अंतर्गत संवाद कार्यक्रम सीतामऊ नगर के वाल्मीकि बस्ती समीप सामुदायिक भवन परिसर अजा बस्ती में कार्यक्रम संपन्न हुआ,

जिसमें उक्त कार्यक्रम के मुख्यवक्ता के रूप में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन शर्मा द्वारा भारत के महापुरुष श्री अंबेडकर के जीवन एवं उनके द्वारा देशहित समाज हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों के विषय में उद्बोधन हुआ,

भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया ने स्वागत भाषण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों संविधान निर्माण लोगों को न्याय दिलाने के संबंध में बनाए गए कानून संबधित विषयो पर उपस्थितजनों द्वारा सुना गया

सह वक्तता जिला योजना समिति सदस्य अनिल पांडे ने डा अंबेडकर जी के जीवन पर एवं जनहित कानून संविधान पर संबधित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं विभिन्न विषयों को अनुसूचित जाति वर्ग के नागरिकों भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं को देशहित के विषय पर जानकारी देकर उद्बोधन दिया गया,

इस अवसर पर सीतामऊ नगर परिषद् अध्यक्ष मनोज शुक्ला, जिला योजना समिति सदस्य अनिल पांडे, जिला मंत्री सुनीता पालीवाल, पूर्व नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश गिरोठिया, नप सभापति राधा सोनी,विधायक प्रतिनिधि पुराणदास बैरागी, मंडल उपाध्यक्ष सुमित्रा बैरागी, महामंत्री घनश्याम राठौर, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अंकित पटवा, उपाध्यक्ष दिग्विजयसिंह भाटी,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सदस्य अहसान मेव, रईसभाई राजनगर, महेश गुप्ता, राजेंद्र देतरिया, दिनेश वर्मा, विजय गिरोठिया, मेघा शर्मा, मिट्ठू सिंह गुजर, व्यवस्थापक रोहित गुप्ता,मंगलेश बामणिया, जितेंद्रसिंह तोमर, दीपक राठौर, सुरेश पाटीदार, प्रकाश लक्ष्यकार अमन भभोरिया, अंकुश कलमोदिया, विवेक सोनगरा, अजा वरिष्ठ गण वरिष्ठ सीताराम कल्याणे, पंकज लदोदिया अर्जुन कल्याणे, मुकेश गोसर, रवि कल्याणे, मनीष कथिरिया, जितेंद्र यादव, हनी कथिरिया, आयुष अजा मोर्चा कार्यकर्ता, अनुसूचित जाति बस्ती माताएं बहने वार्डवासी भाजपा मंडल पदाधिकारी जनप्रतिनिधिगण सहित भाजपा मंडल वरिष्ठ कार्यकताओं नगर नागरिकगणों की उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी नगर परिषद सभापति वार्ड पार्षद विवेक सोनगरा द्वारा किया गया एवं कार्यकम का आभार भाजपा अजा मोर्चा जिला पदाधिकारी मंगलेश बामणिया द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}