अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत,सीमा पर की गोलीबारी सेना ने किया मुंहतोड़ जवाबपाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत,सीमा पर की गोलीबारी सेना ने किया मुंहतोड़ जवाब!

पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से बुधवार की देर रात को कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए हल्के हथियारों से गोलीबारी की और भारतीय सेना द्वारा भी पाक सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया गया। लगभग बीस मिनट चली गोलीबारी में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

पहलगाम की खूबसूरत वादियों में मंगलवार की शाम मौत का तांडव हुआ। सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने बायसरन घाटी में 26 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या कर दी। गोलियों की गूंज ने घाटी को खून में रंग दिया, और इस हमले ने भारत-पाक संबंधों को एक बार फिर संकट के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।

इस हमले में मारे गए लोगों में दो विदेशी पर्यटक, दो स्थानीय नागरिक और बाकी देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटक थे। हमले से आक्रोशित भारत ने तुरंत सख्त कदम उठाए और पाकिस्तान के खिलाफ आर्थिक, कूटनीतिक और सामरिक मोर्चे पर एक के बाद एक प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं।

पाकिस्तान की बौखलाहट, नियंत्रण रेखा पर फायरिंग

प्रतिबंधों से तिलमिलाया पाकिस्तान अब नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की राह पर उतर आया है। वीरवार रात को पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से फायरिंग की गई, जिसे भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। सेना के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हमारी तरफ से हर गोली का जवाब दो गुनी ताकत से दिया जाएगा। हालाँकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दोनों देशों के बीच बढ़ता तनाव किसी बड़ी चुनौती का संकेत दे रहा है।

सुरक्षा मामलों की उच्चस्तरीय बैठक में लिए गए कड़े फैसले

हमले के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने आपात बैठक बुलाई, जिसमें कई सख्त फैसले लिए गए:

– **सिंधु जल संधि** को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

– **अटारी बॉर्डर** को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

– **पाकिस्तानी नागरिकों की भारत यात्रा** पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

– भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को **48 घंटे के भीतर देश छोड़ने** का अल्टीमेटम जारी किया गया है।

इन निर्णयों से पाकिस्तान बुरी तरह घबरा गया है। उसकी ओर से हो रही सीमा पर फायरिंग, दरअसल, भारत की कठोर नीति से उपजे डर और झुंझलाहट को ही दिखाती है

भारत का सख्त संदेश: अब खामोश नहीं रहेगा हिंदुस्तान

पहलगाम की घटना ने यह जता दिया है कि अब भारत आतंकी हमलों को सहन नहीं करेगा। जवाब सिर्फ कड़ी निंदा या बयानबाज़ी तक सीमित नहीं रहेगा, अब हर हमला उसके नतीजों के साथ आएगा। पाकिस्तान को भी यह समझना होगा कि सीमा पार से आतंक फैलाना अब उसे भारी पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}