अंजन शालाका प्रतिष्ठा महोत्सव के 15 वे दिन गुरुवार को अभिषेक, पूजन सहित कई कार्यक्रम हुए

अंजन शालाका प्रतिष्ठा महोत्सव के 15 वे दिन गुरुवार को अभिषेक, पूजन सहित कई कार्यक्रम हुए

सुवासरा- जैन तीर्थ परासली में अंजन शालाका प्रतिष्ठा महोत्सव के 15 वे दिन गुरुवार को अभिषेक, पूजन सहित कई कार्यक्रम हुए ।सुबह 10:00 बजे अवधपुरी पंडाल में भगवान की लग्न विधि, मामेरा और राज्याभिषेक का कार्यक्रम हुआ। अवधपुरी राज दरबार में रीति रिवाज के अनुसार भगवान की लगन विधि संपन्न करवाई गई। इस दौरान बोलिया से आए श्रावक परिवार द्वारा भगवान का मामेरा का कार्यक्रम हुआ। बाद में भगवान का राज्याभिषेक भी किया गया। और अंत में देवों द्वारा प्रभु को दीक्षा लेने हेतु विनती की गई। सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ यह आयोजन दोपहर 4:00 बजे तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समुदाय और ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान पाटन गुजरात से आए संगीतकार अंकित भाई शाह ने प्रभु भक्ति गीतों से कार्यक्रम में समा बांध दिया। रात में 8:00 बजे भगवान की बिंदोली निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु नाचते गाते गुलाल उड़ाते झूम रहे थे। रात्रि में मंदिर में प्रभु भक्ति का आयोजन हुआ।
आज निकलेगी प्रभु की रथ यात्रा
18 अप्रैल शुक्रवार को भगवान की वर्षीदान की भव्य रथ यात्रा सुबह 10:00 बजे निकाली जाएगी। इसके साथ ही दीक्षा कल्याण, केवल कल्याणक विधान और मध्य रात्रि में अंजन विधान के कार्यक्रम होंगे। रथ यात्रा में बैंड बाजे ताशा पार्टी सहित अन्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।