सूर्य का मेष गोचर से इस किन राशियों को होगा लाभ, देखिए मासिक राशिफल

सूर्य का मेष गोचर से इस किन राशियों को होगा लाभ, देखिए मासिक राशिफल

-ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान
एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840, 8085381720
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]
सूर्य मीन राशि से मेष राशि में आ जाने पर अपनी सबसे मजबूत स्थिति में माने जाते हैं।सूर्य इस स्थान पर 14 मई तक रहेंगे और इस राशि परिवर्तन के साथ अब तमाम शुभ कार्य किए जा सकेंगे।राशि परिवर्तन के समय कुम्भ लग्न का उदय हो रहा है. मीन राशि में चार ग्रहों का संयोग बना हुआ है।कुंडली का आठवां और छठवां भाव पीड़ित है। देश दुनिया में बड़े राजनैतिक परिवर्तन होंगे।धार्मिक विवाद और उपद्रव बढ़ सकते हैं. प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटना की स्थिति बन सकती है।दुनिया भर में शेयर बाजार में उतार चढ़ाव होगा। कीमती धातुओं के दाम में भी उतार चढ़ाव रह सकता है।
मेष राशि: राशि परिवर्तन होकर पहले भाव में आ जाने से इस राशि वालों पर बड़ा असर पड़ेगा। मेष राशि के ऐसे लोग जो सरकार और राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा फायदा हो सकता है। हालांकि वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है, इसलिए पत्नी के साथ किसी भी प्रकार के वाद विवाद को जन्म देने से बचें।
वृषभ राशि: सूर्य राशि परिवर्तन वृषभ राशि के लोगों को मानसिक तनाव और परिवार को लोगों को भी कष्ट संभव है। इस दौरान खर्च बढ़ सकता है और इस समय विदेश यात्राओं से कोई खास लाभ होने की उम्मीद नहीं है। इस समय आपके अपनी मां के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
मिथुन राशि: मेष राशि के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को राजनीति में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। उच्च के सूर्य के कारण सरकारी काम से जुड़े जातकों को भी लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। परिवार के साथ यात्रा का योग दिखाई दे रहा है।
कर्क राशि: मेष राशि में सूर्य गोचर से कार्यस्थल पर उच्च पद मिल सकता है। किसी काम के सिलसिले में यात्रा भी करेंगे। इस समय आपके घर में किसी मांगलिक आयोजन का मौका भी बन सकता है।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों को आने वाले समय में धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलने वाला है। पिता के साथ आपके मतभेद सामने आ सकते हैं। वहीं उनकी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। कई समय से अटका हुआ निवेश इस समय पूरा हो सकता है।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लाइफ पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
तुला राशि: तुला राशि वालों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और आलस्य को त्याग देना चाहिए। सरकार से जुड़कर इस समय तुला राशि वाले कोई अच्छा काम शुरू कर सकते हैं। इस समय किसी मित्र के साथ कोई काम शुरू करना चाह रहे है तो उसे टाल दें।
वृश्चिक राशि: इस समय वृश्चिक राशि वालों के सभी शत्रुओं का नाश होगा। इस समय वृश्चिक राशि वाले कार्यस्थल पर लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। आपके जीवन में इस समय विदेश यात्रा और धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं।
धनु राशि: इस राशि वालों के लिए प्रेम और शिक्षा के मामले को प्रभावित करेगा। इस समय छात्र वर्ग को पढ़ाई में समस्या आ सकती है। प्रेम प्रसंग असफल हो सकते हैं। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि अपने प्रेमी को धोखा न दें।
मकर राशि: सूर्य गोचर अप्रैल 2025 के प्रभाव से समय बेहद कठिन होने वाला है। आपके खिलाफ शत्रु साजिश करेंगे। इस समय आप किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक डील न करें, इसी में भलाई है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि: सूर्य के गोचर से कुंभ राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। काम पर आपका फोकस बना रहेगा। काफी प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट फील करेंगे।धार्मिक चीजों में मन लगेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें और काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखें।
मीन राशि: मेष राशि में सूर्य गोचर की अवधि में मीन राशि वालों की वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है। इस समय आपको वाहन चलाते समय भी सावधानी रखनी है। ससुराल पक्ष से कोई भी आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें।