भाजपा भादवामाता मंडल में मनाई गई संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर जी की जन्म जयंती

भाजपा भादवामाता मंडल में मनाई गई संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर जी की जन्म जयंती।
================================
नीमच – संविधान के निर्माता शिल्पिकार ,भारत रत्न बाबासाहेब श्री भीमराव जी अंबेडकर की जन्म जयंती भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिले के निर्देशानुसार भादवामाता मंडल में मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूजा अनिल जी शर्मा के नेतृत्व में मंडल कार्यालय जवासा चौराहे पर मनाई गई कार्यक्रम के प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी,जनपद सदस्य सभापति,श्री रतन रतन जी मालावत की उपस्थिति में बाबा साहब भीमराव जी अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
*कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती पूजा शर्मा ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा की भादवामाता मंडल के प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। तत्पश्चात विधानसभा प्रभारी श्री रतन जी मलावत ने अपने संबोधन में बाबा साहेब अंबेडकर जीके जीवन पर प्रकाश डाला और किस प्रकार भारत के संविधान का निर्माण कर भारत का गौरव बढ़ाया है श्रीमांलावत जी द्वारा मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का संकल्प वाचन करवाया गया। वाचन कार्यक्रम के पश्चात मंडल अध्यक्ष और प्रभारी के नेतृत्व में जवासा चौराहे पर ,, बाबा साहब के जयकारे,, के साथ रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के इस अवसर पर मंडल के महामंत्री श्री महेश जी गुर्जर मंडल उपाध्यक्ष लाल सिंह जी रावत वरिष्ठ नेता श्री शांतिलाल जी टेलर ,मंडल उपाध्यक्ष रितेश जी टेलर डॉ मोहन जी नागदा ,प्रहलाद जी चौधरी,सावन के सरपंच जीवन जी माली, कार्यालय मंत्री एवं सरपंच प्रतिनिधि लालजी सेन, निलेश जी बैरागी, अर्जुन सिंह बोराना,बहादुर चावड़ा, लालजी एवं सभी देव दुर्लभ कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मंडल के उपाध्यक्ष श्री राजीव गरासिया ने किया और कार्यक्रम में पधारे अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार मंडल के महामंत्री श्री राजेंद्र सिंह जी तवर ने आभार प्रकट किया