भक्ति/ आस्थामंदसौरमंदसौर जिला
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बेहपुर मे कुमावत समाज द्वारा अनोखा मनाया हनुमान जन्मोत्सव

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बेहपुर मे कुमावत समाज द्वारा अनोखा मनाया हनुमान जन्मोत्सव
बेहपुर -गांव में कुमावत समाज द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गोट की बाटी बनाकर भंडारा आयोजित किया गया समाज जन ने अपने घर से आटा, दाल, घी,तेल आदि आवश्यक सामान एकत्रित किया जिसमें आटा 15 कुंटल, और 1 कुंटल घी लगा हनुमान जी का अभिषेक कर सुंदरकांड पाठ ,खेड़ा देवता की पूजन और यज्ञ कर सभी समाज जन ने ब्राम्हण भोज कराया व सभी समाज जन ने कतार में लग कर भोजन महाप्रसाद प्राप्त की इस अवसर पर माता बहनों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज जन सुबह से अपने घर से आटा तेल की शक्कर नमक आदि आवश्यक सामग्री मंदिर पर एकत्रित करते हैं मंदिर प्रांगण में पहुंचकर भोजन बनाते हैं।
प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया यह आयोजन श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया।



