
स्वच्छता एवं पर्यावरण स्वस्थ जीवन के लिए अति आवश्यक है — मनीष जोशी

इस अवसर पर श्री जोशी ने बताया कि संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के सभी सदस्य विगत 10 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाने में जुटे हुए, आप सभी की कड़ी मेहनत से नीमच जिले में चहुंओर ओर हरियाली छाई हुई है, शहर में भी आप लोगों ने 4 नगर वन बनाएं है जो आमजन एवं शहरवासियों को शुद्ध वायु आक्सीजन प्रदान कर रहे हैं, शहर में भी साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत आप लोगों ने कड़ी मेहनत की है,शहरवासियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है, स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है,हम सभी का दायित्व है कि जीवन में कम से कम 5 पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने का संकल्प लें।
इस अवसर पर संस्था संरक्षक इंजिनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने नवनिर्मित अध्यक्ष श्री मनीष जोशी को संस्था की ओर से हार्दिक बधाई दी, अभियान में संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी, संरक्षक नवीन अग्रवाल, सचिव दुलीचंद कनेरिया, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे, संयुक्त सचिव केशव सिंह चौहान, मनीष काठेंड, वरिष्ठ नागरिक पेंशनर संघ के अध्यक्ष पर्यावरण मित्र, अभिभाषक बाबूलाल मेहता, एडवोकेट विमल मेहता आदि ने 3 घंटे श्रमदान कर सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था सचिव दुलीचंद कनेरिया ने दी।