सामाजिकआलोटरतलाम

अखिल भारतीय सोंधीया राजपूत महासभा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक कानड में सम्पन्न हुई

अखिल भारतीय सोंधीया राजपूत महासभा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक कानड में सम्पन्न हुई

 

किशनगढ़ ताल

ठाकुर शंभू सिंह तंवर

अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत महासभा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक मांगलिक भवन कानड में प्रदेश अध्यक्ष कालुसिंह परिहार की अध्यक्षता व मार्गदर्शन मंडल के सदस्य थान सिंह परिहार,राष्ट्रीय सचिव तारा सिंह चौहान के आथित्य में सम्पन्न हुई बैठक में पहले सत्र में सभी जिलों से अभी तक हुए कार्यक्रमों का प्रतिवेदन लिया गया और 5 जनवरी को हुए युवा सम्मेलन में जिलों से आई संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की दूसरे सत्र में सामाजिक संगठन की आधार इकाई ग्राम उत्थान समिति एवं सेक्टर समिति की संरचना निर्माण तथा क्रियाशीलता पर मुख्य रूप से जोर दिया गया साथ ही ब्लॉक इकाइयों के सशक्तिकरण पर भी जोर दिया गया समापन सत्र में संगठन के 2025 में आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी सभी पदाधिकारियों को बताया गया तथा गुड़ी पड़वा समाज चेतना दिवस कार्यक्रम में मातृ शक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की गई इस महीने का सबसे पहला कार्यक्रम खेल प्रतियोगिता है जो सभी जिलों में ब्लॉक ओर जिला स्तर पर होना है जिसमें दौड़ और कबड्डी को मुख्य रूप से शामिल किया गया है प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम 16 फरवरी को रतलाम जिले में करना तय किया गया है।इस तारीख से पहले सभी जिले में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता को सम्पन्न करवाना अनिवार्य रूप से तय किया गया है प्रदेश स्तर पर पुरस्कार राशि प्रथम आने पर दौड़ में 11000 ओर कब्बड्डी में भी 11000 की राशि तय की गई है बैठक में सम्पूर्ण प्रदेश कार्यकारणी ,जिला टोली ,युवा प्रदेश पदाधिकारी ,युवा जिला टोली के अपेक्षित पदाधिकारी शामिल हुए बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव संजय सिंह पंवार ने किया आभार दरबार सिंह आर्य कानड ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}