मंदसौरमध्यप्रदेशराजनीति

राजेश दीक्षित मंदसौर भाजपा जिलाध्यक्ष बने, सोशल मीडिया पर बधाइयों का चला सिलसिला

राजेश दीक्षित मंदसौर भाजपा जिलाध्यक्ष बने, सोशल मीडिया पर बधाइयों का चला सिलसिला

मंदसौर।भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संगठन चुनाव प्रक्रिया की तीसरी सूची 15 जनवरी बुधवार को रात 8.30 बजे के लगभग जारी कि गई। जिलाध्यक्ष घोषित पत्र में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संगठन चुनाव 2024 के अंतर्गत जिलाध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से जिला चुनाव अधिकारी को सुमित्रा भार्गव द्वारा मंदसौर जिला अध्यक्ष पद पर मल्हारगढ़ के सक्रिय भाजपा नेता राजेश दीक्षित को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता श्री राजेश दीक्षित मल्हारगढ़ के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के क ई पदो का दायित्व निभाया है। जैसे ही सोशल मीडिया वाट्सएप पर जिलाध्यक्ष नियुक्त कि खबर वायरल हुई। समर्थकों में खुशी कि लहर दौड़ पड़ी। भाजपा नेता राजेश दीक्षित को जिला अध्यक्ष घोषित किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं समर्थकों ने बधाईयां देने का सिलसिला चल पड़ा। कार्यकर्ताओं समर्थकों ने बधाईयां देने के साथ वरिष्ठ जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}