शामगढ़मंदसौर जिला
स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर शामगढ़ में हुआ आयोजन

स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर शामगढ़ में हुआ आयोजन
शामगढ़। स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को शामगढ़ में गायत्री शक्तिपीठ पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया जिसमें सीएमओ सुरेश कुमार यादव एवं कई जनप्रतिनिधि नगर वासीयों ने भाग लिया एवं योग किया। सुबह 11:00 बजे नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने जनप्रतिनिधियों के साथ राम मंदिर के सामने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।श्रीमती यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के जीवन मूल्यों एवं आदर्शों को अपनाकर अपने जीवन को सार्थक करना है एवं देश को आगे बढ़ाना है
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी एवं बलवंत सिंह पंवार ने भी अपने विचार रखें
ये रहे मौजूद
नपा अध्यक्ष कविता यादव प्रतिनिधि नरेंद्र राजू भाई यादव उपाध्यक्ष डाली बाई जोशी उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल जोशी मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश मेहता पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार धीरज सांघवी भाजपा नेता दिनेश खाती पटेल नंदू कुमावत मुकेश दानगढ़ स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर मनोज चौधरी दिनेश धनोतिया राकेश धनोतिया पवन मुजावदीया जानकी पांडे बृजेश व नगरवासी उपस्थित रहे।



