शामगढ़मंदसौर जिला
शामगढ धामनिया दीवान नई कृषि उपज मंडी में लाइट काटने को लेकर किसानों ने सड़क जाम की

शामगढ धामनिया दीवान नई कृषि उपज मंडी में लाइट काटने को लेकर किसानों ने सड़क जाम की
मंदसौर जिले की शामगढ़ कृषि उपज मंडी की प्याज मंडी धामनिया दीवान में किसानों ने उसे वक्त हंगामा किया जब वहां से लाइट काट दी गई किसान और व्यापारियों द्वारा कहा गया कि यदि लाइट काट देंगे तो हम रात में कैसे रहेंगे किसानों ने नई कृषि उपज प्याज की मंडी में अव्यवस्था को लेकर सड़क जाम कर काफी देर अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया ।वहीं मौके पर नायब तहसीलदार राकेश बर्डे एवं थाना प्रभारी उदय सिंह अलावा सहित राजस्व अधिकारी पहुंचे और मौके पर किसानों को समझाया गया और किसानों के द्वारा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई गई और उसे नाराजगी को लेकर अधिकारियों ने व्यवस्था करने का भरोसा किसानों को दिया उसके बाद हंगामा खत्म कर नीलामी प्रारंभ कर दी गई।



