मंदसौर जिलासीतामऊ

भाजपा सीतामऊ मंडल द्वारा वीर “जोरावरसिंह, वीर फतेहसिंह के जन्म दिवस वीर बाल दिवस मनाया गया

भाजपा सीतामऊ मंडल द्वारा वीर “जोरावरसिंह, वीर फतेहसिंह के जन्म दिवस वीर बाल दिवस मनाया गया

सीतामऊ – छोटीकाशी भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया एवं शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार “भाजपा शहरी मंडल सीतामऊ में सिखधर्म के वीर “जोरावरसिंह, वीरफतेहसिंह के,”धर्म की रक्षा के प्रति सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुवे श्रद्धा भाव के साथ आज वीरबाल दिवस कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद विद्यालय सीतामऊ एवं दयानंद विद्यालय लदूना एवं नगर वार्ड क्रमांक 06 क्षेत्र व भाजपा मंडल क्षेत्र में उत्साह पूर्वक मनाया गया, “वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में सीतामऊ स्वामी विवेकानंद विद्यालय में कार्यक्रम हुआ।

“सर्वप्रथम मा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजन किया, तत्पश्चात् सिखधर्म के वीर जोरावरसिंह व फतेहसिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया गया, तत्पश्चात् वीर बाल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीतामऊ नगर परिषद अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला, विद्यालय संचालक अशोक जैन सर, प्राचार्या मधु जैन दीदी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया, जिला योजना सदस्य अनिल पांडे,जनभागीदारी के अध्यक्ष अंकित पटवा, सभापति श्रीमती राधा महेश सोनी कार्यक्रम के मण्डल प्रभारी नप. सभापति विवेक सोनगरा, सभापति प्रतिनिधी राजेन्द्र राठौर, विधायक प्रतिनिधि पुरणदास बैरागी, मंडल मीडिया प्रभारी रोहित गुप्ता, वरिष्ठ प्रकाश लक्ष्यकार, नगर के बूथ अध्यक्ष कुलदीप सोलंकी, पंकज चौहान,सुरेश गुप्ता, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अंकुश कलमोदिया, खाती समाज के अध्यक्ष घनश्याम केरवा, शक्ति केंद्र प्रभारी विनोद माली, विद्यालय के उपस्थित समस्त शिक्षकगण,शिक्षिकाओं व छात्र,छात्राओं की उपस्थित में आयोजित किया गया, जिसमें अतिथियों द्वारा वीर बाल दिवस उपलक्ष्य में वीर जोरावरसिंह व वीर फतेहसिंह के जीवन पर, देश धर्म, सनातन संस्कृति, भारत देश के विभिन्न आवश्यक मुख्य विषयों पर मंचासिन अतिथियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए, इस अवसर पर विद्यालय छात्र छात्राओं द्वारा भी वीर बाल दिवस उपलक्ष्य कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, देश भक्ति, सामाजिक समरसता, योगासन प्राणायाम,”जन-जागरूकता की विभिन्न अद्भुत “मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई एवं उत्साह हर्षोल्लास के साथ मनाई गई उक्त कार्यक्रम का आभार मंडल उपाध्यक्ष श्रीमति राधा सोनी द्वारा व्यक्त किया गया कार्यक्रम का संचालन सभापति मंडल प्रभारी विवेक सोनगरा द्वारा किया गया ,इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में विद्यालय छात्र छात्राओं एवं भाजपा मंडल क्षेत्र के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण,कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}