दलौदामंदसौर जिला

धुंधड़का कन्या प्राथमिक विद्यालय में एलईडी टीवी फर्नीचर तथा स्टेशनरी पाकर छात्राओं में हर्ष की लहर

धुंधड़का कन्या प्राथमिक विद्यालय में एलईडी टीवी फर्नीचर तथा स्टेशनरी पाकर छात्राओं में हर्ष की लहर

दलौदा। शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय धुंधड़का में में पं. जवाहरलाल नेहरू तथा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में सहभागिता कर अपने विचारों को व्यक्त किया। प्रारंभ में माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।इस असवर पर संस्था प्रभारी विनोद पाटीदार ने कहा कि जीवन में कठिन परिश्रम से असंभव को भी संभव किया जा सकता है। छात्र जीवन में प्रारंभिक शिक्षा आधार के रूप में होती है। जो कि संस्कारित एवं अनुशासित होना चाहीए। आज के बच्चे ही कल के भावी नागरिक है।

नवाचारी प्राथमिक शिक्षक मनीष पारीख  डिगांव माली ने कहां कि भगवान बिरसा मुंडा तथा पं. जवाहरलाल नेहरू के आदर्श राष्ट्र प्रथम के भावों को जन्म देते है घर्म जाती और राजनिति से बढ़कर देश होता है। संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार एवं कर्तव्यों को ध्यान में रखकर जीवन जीने की कला सीखनी चाहीए। लगातार किये गये अच्छे कर्म जन्मो जन्मांतर तक याद किये जाते है।बाल वाटीका शिक्षिका श्रीमती भावना राठौर ने बाल दिवस चित्रकला प्रतियोगिता तथा बच्चों में नैतिक शिक्षा एवं संस्कार पर जोर दिया। शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय धुंधड़का के लिये प्रदिप कुमार कीमती उद्योगपति दर्लादा द्वारा संचालित एनजीओं से गौरव रत्नावत एडवोकेट के सहयोग से 10 जोड़ी फर्नीचर तथा प्राथमिक शिक्षक मनीष पारीख द्वारा 32 इंच एलईडी टीवी तथा स्टेशनरी में बाल पौथी, ज्ञान गंगा तथा कलर स्क्ेच पेन सभी बालिकाओं को प्रोत्सहान पुरस्कार के रूप में दिये गये। यह जानकारी मनीष पारीख सर द्वारा दी गई।

===============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}