रतलामजावरा

माननखेड़ा पुलिस चौकी पर करणी सेना के जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ बाछड़ा समाज का प्रदर्शन

रिपोर्टर जितेन्द्र सिंह चंद्रावत जडवासा

 जीवन सिंह शेरपुर पर एसटी एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग

ढोढर। रतलाम जिले के पिपलिया जोधा गांव में बाछड़ा समाज अन्य ग्रामवासियों के बीच हुए विवाद को लेकर जीवन सिंह शेरपुर द्वारा माननखेड़ा पुलिस चौकी पर ज्ञापन दिया गया था गलत टिप्पणी का मामला गरमा गया है मामले में क्षेत्र के बाछडा समुदाय ने शनिवार को माननखेड़ा चौकी पर धरना देकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की है ज्ञापन में कहा गया कि नीमच मंदसौर तथा रतलाम जिले के लगभग 70 बाछड़ा समुदाय के लोग एकत्रित हुए एवं गलत टिप्पणी को लेते हुए माननखेडा खेल मैदान से पूरी बाछड़ा समाज सभी कार्यकर्ताओं ने मंच पर अपनी बात रखते हुए वहां से माननखेड़ा पुलिस चौकी तक पैदल चलकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सोपा गया जिसमें आकाश चौहान ने बताया कि जीवन सिंह शेरपुर द्वारा हमारे समाज को अ शब्द कहकर हमें कलंकित किया है ऐसे गुंडे तत्वों को तत्काल गिरफ्तार कर जुलूस निकालना चाहिए एवं उन्होंने समाज को वेश्यावृत्ति से जोड़ा जबकि समाज की लड़कियां महिला ग्रेजुएशन कर पढ़ाई भी कर रही हैं साथ ही कोई तहसीलदार की पढ़ाई कर रहा है तो कोई पटवारी की पढ़ाई कर रहा है इस गुंडागर्दी करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए वही माननखेड़ा पुलिस चौकी पर पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और समुदाय के लोक न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}