मंदसौरमध्यप्रदेशराजनीति

बहुमत नहीं, सर्वमत से बनेंगे भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष – पुष्यमित्र भार्गव

सक्रियता से पार्टी का कार्य कर रहे व्यक्ति को मिलेगी जिम्मेदारीयॉ – नेमा

मंदसौर। प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिला मुख्यालय पर संगठन पर्व अंतर्गत संगठनात्मक निर्वाचन प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मंदसौर जिले की संगठन पर्व की जिला कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय पर जिला संगठन चुनाव प्रभारी एंव इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा जिला संगठन प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा के मुख्य आतिथ्य एंव भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में जिला संगठन चुनाव सह प्रभारी मानसिंह माछौपुरीया एंव राजेन्द्र सुराना, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, विधायक गण हरदीप सिंह डंग, चन्दरसिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, सहकारीता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, भाजपा जिला महामंत्री गण विजय अठवाल, गणपत सिंह आंजना, राजेश दीक्षित, मंचस्थ थे। कार्यशाला का शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारियों ने मंचस्थ अतिथि गणों का स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मंदसौर जिला चुनाव संगठन प्रभारी पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मंदसौर जिले के अधिकांश बूथों पर बूथ समिति का गठन लगभग पूर्ण हो चुका है, साथ ही इनका डिजिटलाइजेशन कार्य भी संगठन ऐप पर पूर्ण होने के करीब है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष के लिए सक्रिय सदस्य होने के साथ 35 से 45 वर्ष की आयु होना चाहिए। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 45 से 60 वर्ष की आयु का पैमाना रहेगा। इसमें किसी तरह का कोई परिवर्तन संभव नहीं है। साथ ही वर्तमान में किसी भी पद पर कोई पदाधिकारी है, उसे ही मंडल या जिलाध्यक्ष बनने की पात्रता होगी। हमारी कोशिश यह रहेगी कि आम सहमति से ही दोनों पदों पर नियुक्तियां की जाएं। हमें एकमत से चुनावी प्रक्रिया को पार्टी व देश हित को ध्यान में रखते हुए संपन्न कराना है। श्री भार्गव ने कहा कि हम हमारे जिला मंदसौर में मंडल अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष बहुमत से नहीं, बल्कि सर्वमत से बनाएगें। मंडल अध्यक्ष के चयन में हमें ऐसा मंडल अध्यक्ष बनाना है जो निर्णायक क्षमता वाला हो। मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन हमें 20 तारीख से पहले ही हर हाल में पूर्ण करना है। 20 दिसंबर के बाद प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हम संगठन पर्व के तृतीय चरण में जिलाध्यक्ष के मनोनयन के कार्य को पूर्ण करेगें। श्री भार्गव ने कहा कि राजनीति में शिखर पर पहुंचना अच्छी बात है, किंतु शिखर पर बने रहना इससे बड़ी बात है। इसके लिए हमें निरंतर संगठन के कार्य करना पड़ते हैं। डबल इंजन की सरकार देश में गांव, गरीब, किसान के जीवन में कैसे बदलाव हो, कैसे विकासवाद, राष्ट्रवाद हो, इसको लेकर हमारे देश के प्रधानमंत्री निरंतर कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में जो हिंदुओं एवं वहां के निवासी अल्पसंख्यकों पर जो अत्याचार हो रहे हैं वह हमारे लिए चिंता की बात है। आने वाली 4 दिसंबर को मंदसौर जिले में भी बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सकल हिंदू समाज द्वारा जो आह्वान किया गया है उसमें आप सभी अधिक सभी संख्या में भाग लेवे। मुझे कहते हुए अत्यंत प्रशंसा होती है कि मंदसौर जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में सभी 18 मंडलों के युवा मंडल अध्यक्षो ने पार्टी के वरिष्ठ जनों की उम्मीद से भी कहीं अधिक ठोस एवं मजबूत संगठनात्मक कार्य किए है, जिसके चलते कई बार प्रदेश भाजपा की बैठको में भी मंदसौर जिले ने संगठनात्मक रूप से शीर्ष नेतृत्व की प्रशंसा प्राप्त की।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला संगठन प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा ने जिला चुनाव संगठन प्रभारी पुष्यमित्र भार्गव को अवगत करवाते हुए कहा की मंदसौर जिला जनसंघ के जमाने से जमीनी कार्यकर्ताओं का गढ़ रहा है। इस जिले की माटी ने स्व.श्री कुशाभाऊ ठाकरे, सुन्दरलाल पटवा, विरेन्द्र कुमार सखलेचा, डॉ.लक्ष्मीनारायण पांडे जेसे व्यक्तित्व को देश और प्रदेश की राजनीति में आगे बढाया था। मेरा आप सभी से आग्रह है की मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति में सक्रीय और उर्जावान व्यक्ति का मनोनयन किया जावें ना की किसी व्यक्ति विशेष की पसन्द का। मेरा आग्रह हे कि जिले की चुनाव प्रकीया में ऐसी स्थिति ना बनने देवे जिससे की हमारे द्वारा लिया जाने वाला निर्णय प्रदेश नेतृत्व को अपने हाथों में लेने पड़े।

स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा की प्रथम चरण में हमने जिले में प्राथमिक सदस्यता अभियान चलाया और द्वितीय चरण में सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में प्रदेश नेतृत्व की मंशानुरूप 1736 सक्रिय सदस्य बनाये गये। इसके साथ ही हमने जिले के अधिकांश बूथों पर बूथ इकाइयों का गठन कर लिया है और उसकी ऑनलाईन डेटा इन्ट्री भी कर ली गई है। हमने जिले में संगठन पर्व अंतर्गत जारी निर्वाचन कार्यक्रम में सामूहिकता एंव सर्वमत को आधार बनाकर कार्य किया है।

भाजपा जिला संगठन चुनाव सह प्रभारी राजेन्द्र सुराना ने संबोधित करते हुए कहा की मंदसौर जिले का कार्यकर्ता संगठन की मंशानुरूप जमीनी स्तर पर कार्य करता रहता है और प्रदेश भाजपा के दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन करता है। हमें पूर्ण विश्वास है की हम मंदसौर जिले में सामूहिक रूप से अच्छे संगठनात्मक निर्णय करने में सफल होगें।

बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना ने किया एवं आभार जिला संगठन चुनाव सह प्रभारी मानसिंह माछौपुरीया ने माना।

बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण अनिल कियावत, डॉ. सुषमा आर्य, मुकेश काला, भाजपा पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, भाजपा जिला पदाधिकारीगण राजेश सेठिया, शिवराजसिंह राणा, प्रियंका गोस्वामी, राजेश नामदेव, संजय मुरडिया, हितेश शुक्ला, सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया, राजु चावला, राजकुमार गुप्ता, पारस मावर, अजय तिवारी, नरेन्द्र पाटीदार, दिलीपसिंह तरनोद, शांता वेद, प्रिति रोखले, सुनिता पालीवाल, कृष्णपालसिंह शक्तावत, हिम्मत डांगी, जगदीश परमार, दिलीप गुप्ता, जितेन्द्रसिंह कोटडामाता, अकिंत सोनी, राहुल मुजावदिया, निलेश जैन, विनय धनगर, जितेन्द्र शर्मा, मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक सूर्यवंशी, निर्मला गुप्ता, सुनिल पटेल, रणजीतसिंह चौहान, विक्रमसिंह चौहान, अशोक निनामा, मंडल अध्यक्षगण अभिषेक मांदलिया, उमरावसिंह चौहान, चन्द्रप्रकाश पंडा, राजमल सुरावत, धीरज संघवी, नेपालसिंह सिसोदिया, ओमप्रकाश परमार, लालसिंह देवडा, भारतसिंह डांगी, जीवन शर्मा, जितेन्द्र जाट, सांमतसिंह शक्तावत, राजु राणा, अरविंद सारस्वत, विकास सुराना, ईश्वरसिंह पंवार, भगवतीलाल सुरावत, श्यामसिंह चौहान, घनश्याम बग्गड़, मनोज शुक्ल, कविता यादव सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्तागण एंव पदाधिकारीगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}