समस्याउत्तर प्रदेशगोरखपुर
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में आयुर्वेद केंद्र बंद, मरीजों को लौटना पड़ा खाली हाथ

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में आयुर्वेद केंद्र बंद, मरीजों को लौटना पड़ा खाली हाथ
गोरखपुर पीपीगंज स्थित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आज आयुर्वेद केंद्र के बंद रहने से मरीजों को काफी परेशानी हुई। सुबह से ही आयुर्वेदिक इलाज की उम्मीद लेकर आए मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
इस संबंध में दूरभाष पर डीओ डॉ. मीनू सोनी ने बताया कि फार्मासिस्ट के अवकाश पर होने के कारण केंद्र को बंद रखना पड़ा। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केंद्र के संचालन के लिए कम से कम दो लोगों की उपस्थिति अनिवार्य है।मौके पर मौजूद कुछ मरीजों ने बताया कि वे सुबह 10 बजे से ही आयुर्वेद केंद्र पर पहुंच गए थे, लेकिन वहां ताला लगा हुआ है।रोशन ने कहा कि सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा दे रही है, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है।