बाबुजी के नाम से विख्यात श्री कासट जी का देवलोक गमन


शामगढ़ –जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक के सफर के कुशल तपस्वी कर्मठ जुझारू एवं पार्टी संगठन को सर्वोपरि मानकर मार्गदर्शन कर पार्टी हित में कार्य के प्रति हमेशा प्रोत्साहित करने वाले हमारे वरिष्ठ कारसेवक साथी श्री जगदीशचंद्र जी कासट जिन्हें बाबूजी के नाम से बुलाया जाता था आपका आज निधन हो गया है आपका घर पर रहकर स्वास्थ लाभ प्राप्त कर रहे थे आपने हर कदम पर पार्टी के साथ में स्वयं को रखकर कार्यकर्ताओं को भी जवाबदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित व मजबूत किया आपके निधन के समाचार से पार्टी कार्यकर्ता में शोक एवं दुख है आपका अंतिम संस्कार आज शाम को 4:00 बजे किया जाएगा। नगर पुरोहित परिवार एवं शामगढ़ का संदेश परिवार अपनी ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है और परमपिता परमेश्वर से कामना करता है कि आपको अपनी श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और आपके शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में साहस प्रदान करें ।



