वाल्मीकि समाज द्वारा भादवा बीज पर बाबा रामदेव जी की छड़ी निशान के साथ निकाली शोभायात्रा

///////////////////////
शोभायात्रा का सामाजिक समरसता मंच सहित समाज सेवकों ने किया फुल बरसा कर स्वागत
सीतामऊ। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वाल्मीकि समाज द्वारा नगर के वाल्मीकि बस्ती से भादवा बीज द्वितीया तिथि को बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव पर ढोल -ढमाके छड़ी निशान के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।बाबा रामदेव जी के इस जन्म महोत्सव पर शोभायात्रा में छड़ी निशान के साथ बाबा रामदेव की प्रतिमा को व्यवहार में विराजमान कर भक्त जनों द्वारा उठाकर चल रहे थे वहीं हनुमान जी, लव कुश, माता सीता की विराट झांकी को उठाकर कलाकार नृत्य कर थे तथा वाल्मीकि समाजजन सुंदर आकर्षक वेशभूषा में अपने आराध्य देव रामदेव जी के निशान शोभायात्रा सहभागिता निभा रहे थे।
शोभायात्रा का आयोजन नगर के वाल्मीकि बस्ती से प्रारंभ होकर मोड़ी माताजी मंदिर परिसर पहुंच जहां मां के दर्शन कर शोभायात्रा पुनः प्रस्थान होते हुए नगर के गणपति चौक सदर बाजार आजाद चौक, राजवाड़ा चौक होते हुए पोस्ट ऑफिस मार्ग स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर समाज जनों द्वारा पूजा अर्चना कर महारथी कर दर्शन आशीर्वाद प्राप्त करेंगें।

इस अवसर पर शोभायात्रा छड़ी निशान का नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला , विधायक प्रतिनिधि पूरण दास बैरागी सभापति विवेक सोनगरा जितेंद्र सिंह तोमर समाजसेवी रामलाल जाट युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सोनी विजय गिरोठिया, रोहित गुप्ता पर्व मराठा, व नीतेश गौड़ गोपाल राव मराठा श्याम राव मराठा तथा सामाजिक समरसता मंच सहित समाज सेवकों द्वारा नगर में जगह-जगह बाबा रामदेव जी के दर्शन पूजन कर शोभायात्रा का फूल बरसा कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
शोभायात्रा साड़ी निशान में वरिष्ठ सीताराम कल्याणे विष्णु कल्याणें अर्जुन कल्याणे राजेश लदोदिया मनोहर कोड़ावत, पंकज लदोदिया, सुनील डागर मुकेश गोसर मंगल कल्याणें सुनील गुलबज प्रवीण नरवाले ईशान कल्याणे रवि कल्याणे हर्ष कल्याणे राजकुमार नरवाले सहित वाल्मीकि समाज जन महिला पुरुष बच्चे उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि वाल्मीकि समाज द्वारा अपने आराध्य देव बाबा रामदेवजी के प्रति आस्थावान होकर जन्मोत्सव पर छड़ी निशान शोभा यात्रा का आयोजन लगातार पिछले दो दशक से अधिक समय से किया जा रहा है।


