Uncategorized

अशोक खिंची मध्य प्रदेश सर्वहिताय परमार्थिक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नियुक्त किए गए

मन्दसौर।  सर्वहिताय चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक श्री श्री रोहित गोपाल भैया सूत जी महाराज, मेवाड़ धरा धर्म प्रमुख, शंकराचार्य पीठ धर्मासद अधिकारी चित्तौड़गढ़ के द्वारा नई दिल्ली कर्नाटक भवन में महामहिम राज्यपाल डॉक्टर थावरचंद गहलोत साहब की गरिमामय उपस्थिति में मध्य प्रदेश में सामाजिक समरसता, धार्मिक सद्भावना,सांस्कृतिक एवं सर्वहिताय परमार्थिक सनातन धर्म संस्कृति, सामाजिक सद्भावना के उद्देश्य को लेकर पवित्र कार्य करने हेतु मध्य प्रदेश, मंदसौर निवासी अशोक खिंची पूर्व जिला पंचायत सदस्य पिपलिया मंडी को मध्य प्रदेश सर्वहिताय चैरिटेबल ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश, मंदसौर जिले के निवासी अशोक खिंची पिपलिया मंडी के माध्यम से लगातार सामूहिक विवाह  कन्यादान समारोह, प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह, सामाजिक समरसता एवं समानता के पवित्र उद्देश्य को लेकर प्रतिवर्ष कबीर महोत्सव, वृक्षारोपण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर एवं श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव, नानी बाई का मायरा कथा के आयोजन एवं सदैव जनहित में तत्पर रहकर लगातार निस्वार्थ भाव से जनहित में कार्य करने के कारण युवा समाजसेवी अशोक खिंची पूर्व जिला पंचायत सदस्य पिपलिया मंडी को मध्य प्रदेश सर्वहिताय चैरिटेबल ट्रस्ट का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर दिल्ली, हरियाणा राजस्थान एवं गुजरात के अध्यक्ष गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}