मध्यप्रदेशरतलाम

पुलिस-प्रशासन द्वारा रतलाम में निकाली गई तिरंगा यात्रा

[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]

रतलाम-“हर घर तिरंगा अभियान” एवं “आजादी के रंग, खाकी के संग” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 12.08.2024 को पुलिस-प्रशासन द्वारा रतलाम में निकाली गई तिरंगा यात्रा

इस वर्ष 15 अगस्त 2024 को हम अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। आजादी के इस महापर्व पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा के सम्मान में देशभर में हर घर तिरंगा अभियान एवं आजादी के रंग खाकी के संग अभियान मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोडना और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है। अभियान की मूल भावना है कि लोग अपने राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति गर्व महसूस करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव जी द्वारा भी समुचे मध्यप्रदेश में अभियान को हर्ष उल्लास से मानने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिसके तारतम्य में श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना जी के निर्देशानुसार दिनांक 09 से 15 अगस्त तक आजादी के रंग खाकी के संग अभियान आयोजित किया जा रहा है जिसके तारतम्य में आज दिनांक 12.08.2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा के नेतृत्व में एवं अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के कुशल मार्गदर्शन में में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रतलाम शहर मे तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया।

उक्त तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पुलिस लाइन रतलाम से श्री श्री राहुल कुमार लोढा पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा किया गया। उक्त यात्रा पुलिस लाइन रतलाम से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर समापन किया गया, उक्त तिरंगा यात्रा में  पुलिस अधीक्षक  रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री अभिलाष भलावी उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल राय, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, सूबेदार मोनिका सिंह ठाकुर, सूबेदार कैलाश बघेल, पुलिस लाईन रतलाम बल, स्कूल के बच्चे एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी व शहर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुये जिन्होने अपने-अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}