
नीमच। न्यू इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक 7 के अंतर्गत चेम्बर्स पर लंबे समय से ढक्कन नहीं होने से सारी गंदगी चेंबर में जाम हो रही थी तत्काल सफाई कराकर ढक्कन ढकवाने का काम प्रारंभ किया गया है जिसको तत्काल पार्षद श्रीमती सुमित्रा मुकेश पोरवाल ने संज्ञान में लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र वशिष्ठ को अवगत कराया गया जिस पर नपा अधिकारी ने तत्काल चैंबरों पर ढक्कन ढकने का आदेश दिया काम प्रारंभ हो चुका है लगभग 7 चैंबर ऐसे थे जिनके ऊपर पटीयां नहीं होने की वजह से कभी भी बरसात में अप्रिय घटना कर सकती थी छोटे-छोटे बच्चे इस नाले में गिर सकते थे चेंबर बहुत बड़े हैं इन पर ढक्कन ढकने से क्षेत्र की जनता में अपार हर्ष। क्षेत्र की जागरूक पार्षद श्रीमती पोरवाल की आम जनता कायल है जैसे ही कोई समस्या उनके संज्ञान में लाई जाती है तत्काल उचित कार्रवाई करने का प्रयास किया जाता है।


