मध्यप्रदेशभोपाल
मंदसौर विधानसभा क्षेत्र को नवीन औद्योगिक क्षेत्र की सौगात,पूर्व विधायक सिसोदिया ने आभार व्यक्त किया

मंदसौर विधानसभा क्षेत्र को नवीन औद्योगिक क्षेत्र की सौगात,पूर्व विधायक सिसोदिया ने आभार व्यक्त किया
मंदसौर_विधानसभा क्षेत्र को एक बहुत बड़ी उपलब्धि प्रदान करते हुए मध्य प्रदेश शासन द्वारा ग्राम पानपुर डीगांव में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्वीकृति प्रदान की गई है।
यहां 21.76 हेक्टेयर भूमि पर 22.15 करोड़ रुपए की लागत से नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इस राशि से यहां सीसी रोड निर्माण, आरसीसी ड्रेन, विद्युतीकरण, ट्यूबवेल, जलप्रदाय व्यवस्था, वाटर टैंक, पाइप लाइन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पौधरोपण आदि कार्य किए जाएंगे।
पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने इस स्वीकृति पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री चेतन कश्यप जी के प्रति आभार ज्ञापित किया है।।
================


