
भाजपा मंडल ताल की सेवा पखवाड़ा अंतर्गत कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल प्रभारी श्री मेहरा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
भाजपा मण्डल ताल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें समस्त जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में सेवा पखवाड़ा एवं आगामी कार्यक्रमों के साथ-साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले सेवा कार्य व कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कालू सिंह परिहार एवं मण्डल प्रभारी पिंकेश मेहरा , भाजपा मण्डल अध्यक्ष ताल शुभम राठौड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण से निश्चित ही सेवा पखवाड़ा, जन्मदिवस कार्यक्रम एवं अन्य आगामी आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे ऐसी अपेक्षा की गई।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद नवीन मेहता, पूर्व व्यापारी महासंघ अध्यक्ष श्याम माहेश्वरी, श्रीमती दीपमाला सोनी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


