मंदसौरमध्यप्रदेश
सार्वजनिक ओर शासकीय भूमि पर अधिकतम पौधरोपण कर उन्हें संरक्षित करने का प्रयास आवश्यक

मन्दसौर। सार्वजनिक और शासकीय भवनों में अधिकतम नीम,पीपल और बड़(वट वृक्ष) के पौधे लगा कर उन्हें संरक्षित करना आवश्यक है,कारण को ये वृक्ष 24 घण्टे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
यह विचार प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हरित क्रांति पर्यावरण समूह द्वारा आयोजित गोष्ठी में व्यक्त किये। श्री जोशी ने इस अवसर पर यह भी कहा कि हमारे चेनल डेस टी. वी. का यह प्रयास होगा कि जो लोग पौधरोपण और पेड़ों के संरक्षण के लिए व्यवहारिक धरातल पर कार्य कर रहे हैं उन्हें प्रोत्साहित किया जाए।
इस अवसर पर बोलते हुवे संगीत महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नरेंद्र त्रिवेदी ने पर्यावरण संरक्षण का कार्य केवल सरकार का नहीं इस क्षेत्र में जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि जो भी साथी पौधरोपण और वृक्ष संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं उनका उत्साहवर्धन कर उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाए।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुवे सेवानिवृत्त इंजीनियर सुनील व्यास ने कहा कि धरती के बढ़ते तापक्रम को बढ़ने से रोकने के लिए अन्य उपायों के साथ अधिकतम पौधरोपण आवश्यक है,कोरोना काल मे हम ऑक्सीजन के महत्व को व्यवहारिक रूप में समझ चुके हैं उसके पश्चात भी हम नहीं जागे तो हमारी आने वाली पीढियां इस अपराध के लिए क्षमा नहीं करेंगी।

समाज सेवी अज़ीजुल्लाह ख़ान और फ़िल्म डायरेक्टर मनी शामगढ़ वाला ने कहा कि पेड़ों को संरक्षण करने के अभियान को सामाजिक और धार्मिक अभियान के रूप में जन जन तक पहुँचाने का प्रयास आवश्यक है। युवा साथियों हमन्त कछावा और युवराज राठौर ,दिनेश बसेर ने इस अभियान को सफ़ल बनाने के लिए तन,मन,धन से सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। संचालन किया असअद अन्सारी ने और आभार दिनेश बसेर ने माना।