मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 08 जून 2024,

 

==============

जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से पुरानी जल संरचनाओं का होंगा जीर्णोद्धार – कलेक्टर
अभियान के संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक संपन्न
मंदसौर 7 जून 24/ कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में जल गंगा संवर्धन अभियान के
संबंध में एक विशेष बैठक सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्टर सभागृह में
आयोजित की गई। कलेक्टर श्री यादव ने अभियान के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि यह अभियान 5 जून से
16 जून तक प्रति वर्ष चलेगा। अभियान के माध्यम से जितनी भी पुरानी जल संरचना है। उनका जिर्णोद्धार
किया जाए। नदी, तालाब, चेक डैम, नालों की साफ सफाई का कार्य किया जाए। अभियान के साथ सभी
जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनता को भी शामिल करें। जितने भी शासकीय भवन है उनमें रूफ हार्वेस्टिंग
सिस्टम होना चाहिए। रूफ हार्वेस्टिंग सिस्टम से कोई भी भवन वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी नगरीय
निकाय जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जो कार्य किया जाना है, उसके लिए योजना बनाएं तथा
स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करें। वृक्षारोपण के लिए भूमि चिन्हित करें तथा वहां पर
गड्डे की खुदाई करें। ताकि वर्षा काल में अच्छे से पेड़ पौधे लगाए जा सके। अभियान में जन अभियान परिषद
की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। ऐसे स्थान जहां पर जीर्णोधार के दौरान पैसे की आवश्यकता होगी
वहां पर सीएसआर फंड के माध्यम से कार्य किया जाएगा। गौशाला में भी वृक्षारोपण हो। नवीन तालाब के
आसपास वृक्षारोपण किया जाए। ग्राम पंचायत में स्थानीय समिति को सक्रिय किया जाए तथा तालाबों के
गहरीकरण में उस समिति की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रहे। ग्राम लिलदा में जन भागीदारी से निर्मित डेम,
ग्राम डोडिया एवं कोलवा के बीच निर्मित स्टाफ डेम, ग्राम सेमली में निर्मित हासली तालाब के संरक्षण एवं
जीर्णोद्धार का कार्य करें।
जिले के सभी स्टाफ डेम के गेट पूरे वर्ष खुले ना रहे इसके लिए विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए।
जिससे जल संरक्षण का कार्य अच्छे से हो सके। बैठक के दौरान मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, जिला
पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका
अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती
चावला, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, वन मंडल अधिकारी श्री संजय, अपर कलेक्टर श्रीमती
एकता जायसवाल सभी सीएमओ अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

===============
जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान तहत तालाब, झील, कुंए, बावड़ी का किया जा रहा है गहरीकरण
मंदसौर 7 जून 24/ प्रदेश सहित जिले जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान 16 जून तक चलाया जा
रहा है।जल गंगा संवर्धनके तहत ग्राम पंचायत अरनिया जटिया में तालाब का गहरीकरण कार्य किया जा
रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान में नदी, नालों और ऐतिहासिक एवं पारम्परिक जल संरचनाओं, तालाब,
झील, कुंआ, बावड़ी आदि के संरक्षण, पुनर्जीवन के लिए सम्पूर्ण जिले में अभियान शुरू किया गया है। जिले में
जल संवर्धन और संरक्षण के लिये आमजन को प्रेरित किया जा रहा है। ‘’जल गंगा संवर्धन अभियान में जिले
के नागरिकगणों से भी आगे बढ़कर सहभागिता करने का आग्रह किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखण्‍डों
में तालाब, बावड़ी गहरीकरण, नदी, नालों और ऐतिहासिक एवं पारम्परिक जल संरचनाओं के संरक्षण,
पुनर्जीवन के लिए सम्पूर्ण जिले में अभियान चलाकर कार्य किया जा रहा है।

================

ग्राम मुजाखेड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब गहरीकरण किया
मंदसौर 7 जनू 24/ जल गंगा संवर्धन अभियान में जल-स्रोतों के संरक्षण और साफ-सफाई अभियान
चला कर ग्राम पंचायत मुजाखेडी में तालाब गहरीकरण किया गया। तालाब का जनभागीदारी से
गहरीकाण का कार्य प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत 16 जून तक जिले में जल के स्रोतों , जैसे
नदी, कुएं, तालाब, बावड़ियों आदि को स्वच्छ रखने और आवश्यकता होने पर उनके गहरीकरण के लिए
गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। यह कार्य जनसहभागिता से होगा। इससे जल स्रोतों के प्रति सामाजिक
चेतना जागृत करने और जनसामान्य का जल स्रोतों से जीवंत संबंध विकसित करने में मदद मिलेगी।
पेयजल की आपूर्ति में नदियां, बावड़ियां, कुएँ व तालाब महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जल ही जीवन है
केवल स्लोगन नहीं है, यह जल स्रोतों की हमारे जीवन में भूमिका से स्पष्ट होता है। हमारी यह पीढ़ी इन
जल संरचनाओं की महत्ता से परिचित हो, हमारा संबंध जल संरचनाओं से अधिक प्रगाढ़ हो, यही इस
अभियान का उद्देश्य है। तालाबों से निकलने वाली मिट्टी, किसानों को खेतों में उपयोग के लिए उपलब्ध
कराई जाएगी। जिससे खेतो में फसल की अच्छी पैदावार होने से किसानों को मुनाफा होगा साथ ही
तालाब गहरीकरण से जल भराव होने पर पानी की कमी दूर होगी। आस पास के कुएं भी रिचार्ज होते
रहेगें, जिससे सभी को फायदा होगा। इस दौरान ब्लॉक समन्वयक श्रीमती अर्चना भट्ट, सरपंच एवं
ग्रामीणजन उपस्थि‍त थे।

==================
गुडभेली में किया वृक्षारोपण

मंदसौर 7 जून 24/ ब्‍लाक समन्‍यवक श्रीमती अर्चना भट्ट द्वारा बताया गया कि ग्राम छोटी
गुडभेली में पुरानी जनपद पंचायत शिव मंदिर में पौधारोपण किया। पौधारोपण के दौरान ग्रामीण जनों के
शपथ ली की यह सब मिलकर इस वर्ष 100 पेड़ लगाएगे एवं उनका रखरखाव करेंगे। इस दौरान ग्रामीण
जन उपस्थित थे।

==============
मौसम एप डाउनलोड कर किसान सटीक और समय पर मौसम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
मौसम एप किसानों को फसल के प्रकार, बुवाई ओर कीट नियंत्रण के उपायों के बारे में करेगा मार्गदर्शन
मंदसौर 7 जून 24/ उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंदसौर द्वारा बताया गया कि मौसम
एप आईएमडी किसानों को सटीक और समय पर मौसम की जानकारी प्रदान करेगा। जिससे वह अपने कृषि कार्य
को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित कर सकेंगे। मौसम एप का मुख्य उद्देश्य किसानों को मौसम की अनिश्चितताओं
से बचाना और उनकी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह एक स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर मौसम
पूर्वानुमान, तापमान, वर्षा, आद्रता और हवाओं की गति की जानकारी प्रदान करता है। इसके अलावा यह एप
किसानों को फसल के प्रकार, बुवाई के समय और कीट नियंत्रण के उपायों के बारे में भी मार्गदर्शन करेगा। मौसम
एप मौसम के विस्तृत पूर्वानुमान को दैनिक, साप्ताहिक और मासिक आधार पर प्रदान करता है, जिससे किसान
फसल के महत्वपूर्ण चरणों में सही निर्णय ले सके। विभिन्न फसलों के लिए मौसम के अनुसार उपयुक्त सुझाव दिए
जाते हैं। जिससे उत्पादन में सुधार होता है और नुकसान कम होता है।
एप संभावित मौसम जोखिमों, जैसे तूफान, भारी बारिश या सुखे के बारे में अलर्ट भेजता है। जिससे
किसान समय पर तैयार हो सके। सहायक संसाधन के रूप में किसानों के लिए वीडियोज, लेख और विशेषज्ञों की
सलाह भी उपलब्ध है। जिससे वे नवीनतम कृषि तकनीकों और उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके। यह एप
किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। इससे किसानों की उत्पादकता में वृद्धि होगी और मुनाफे में
सुधार होगा। सरकार और कृषि विभाग इस एप के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक
महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर मुफ्त में उपलब्ध है। किसान इसे गूगल
प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप को किसानों की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। यह मौसम
एप कृषि क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत है।

==================

विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में आम नागरिकों का सहयोग जरूरी : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

आर्थिक समृद्धि का बजट बनाने में 15 जून तक नागरिकों के सुझाव आमंत्रित
मंदसौर 7 जून 24/ उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने विकसित भारत निर्माण में मध्यप्रदेश के
अधिकाधिक योगदान के लिये वर्ष 2024-25 के बजट निर्माण में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए
है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को विस्तार देने में मदद
मिलेगी।

यहाँ पर दे सुझाव

MPMYGov द्वारा नागरिकों को सुझाव, मार्गदर्शन आमंत्रित किए है। सुझाव दिनांक 15 जून
2024 तक दिये जा सकते हैं। नागरिकों द्वारा पोर्टल MPMYGov पर, दूरभाष क्रमांक 0755-
2700800, Email – budget.mp@mp.gov.in एवं वित्तीय प्रबंध सूचना प्रणाली 218-एच,
द्वितीय तल, वल्लभ भवन मंत्रालय भोपाल पिन कोड – 462004 पर सुझाव दिये जा सकते हैं। सुझावों
के साथ अपना नाम, शहर, जिला पिनकोड भी अंकित करने का आग्रह किया गया है। मुख्य रूप से
शिक्षा, रोजगार, कृषि, उद्योग, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, सड़क, अधोसंरचना, स्वास्थ्य, महिला
एवं बाल विकास, सामाजिक कल्याण, राजस्व संग्रहण, प्रशासनिक सुधार विषयों पर सुझाव आमंत्रित
किये गये हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बजट के माध्यम से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों
के विस्तार के साथ-साथ, रोजगार के नये अवसर सृजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र
विकास व आम नागरिकों के जीवन खुशहाल बनाने, विकास की गति सतत् बनाये रखने, आधारभूत
सुविधाओं का विकास व सभी वर्गों के कल्याण करने के लिये बजट निर्माण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
इसमें सभी नागरिकों की भागीदारी और उनकी महत्वाकांक्षाओं की अभिव्यक्ति होना चाहिए।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपनों को पूरा करने में मध्यप्रदेश महत्वपूर्ण
भूमिका निभाएगा, निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति को ध्यान में रखते हुये प्रदेश के वर्ष 2024-25 का बजट
तैयार किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों से प्राप्ति सुझावों, मार्गदर्शन,
प्राथमिकताओं आदि से प्रदेश का बजट, प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में बढ़ाया गया एक और
महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। श्री देवड़ा ने नागरिकों से प्रदेश की राजस्व आय में वृद्धि के सुझाव के
साथ बजट को और अधिक लोक-कल्याणकारी बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

=============

जल स्रोतों के संरक्षण हेतु विशेष अभियान चलाया गया

मंदसौर 7 जून 24/ म.प्र. शासन से प्राप्‍त निर्देशानुसार नगर परिषद नारायणगढ़ द्वारा निकाय में जल स्रोतों तथा नदी तालाब, बावड़ी तथा अन्य जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवनहेतु 16 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद द्वारा शंकर कुई कीसफाई करवाई गयी। जिसमें कुई में से मिट्टी, गाद, कचरा, आदि निकाल कर साफ सफाईकरवायी गई। इस दौरान नगर परिषद अध्‍यक्ष श्रीमती ममता कुँवर चौहान, उपाध्‍यक्ष श्रीवीरेंद्र रूपरा, जनप्रतिनिध सीएमओं श्री प्रमोद जैन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

===================

पुलिस चौकी को पुनः स्थापित करवाये

खेजड़िया पुलिस चौकी यानी सुरक्षा की दृष्टि से थी पर आचार सहिंता लोकसभा चुनाव के वक्त पुलिस बल को मंदसौर लगा दिया था जो अब चुनाव खत्म हुये परिणाम आये 3 दिन बीत गये फिर भी खेजड़िया की पुलिस चौकी अभी तक खेजड़िया नही आई हम सब खेजड़िया वासियों की मांग है श्री मान एसपी साहब महोदय जी मंदसौर से की पुलिस चौकी को पुनः स्थापित करवाये ।

========

विभोर जैन बने मंदसौर के प्रथम सीपीए

मन्दसौर। विभोर जैन ने ऑस्ट्रेलिया की सीपीए परीक्षा उत्तीर्ण कर मंदसौर के प्रथम सीपीए बनने का गौरव हासिल किया।
उल्लेखनीय है कि वित्तीय रिपोर्टिंग, वित्तीय जोखिम प्रबंधन, कराधान, ग्लोबल लीडरशिप आदि सब्जेक्ट की परीक्षा सीपीए ऑस्ट्रेलिया के कोर्स में होती है।
विभोर ने न्यूजीलैंड में रहते हुए यह परीक्षा उर्त्तीर्ण की। विभोर वरिष्ठ कर सलाहकार सी.एम. जैन के पौत्र, योग गुरु सुरेन्द्र जैन के नातीन व सीए दिनेश जैन के सुपुत्र है।
सीए दिनेश जैन ने बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया और सीपीए ऑस्ट्रेलिया के मध्य एमओयू है। सीपीए ऑस्ट्रेलिया की मान्यता 70 से अधिक देशों में है।
विभोर की इस उपलब्धि पर स्नेहीजनों व इष्ट मित्रों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}