शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

============
शामगढ़- आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शामगढ़ द्वारा आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि जायसवाल कृषि फार्म पर मनाई गई सर्वप्रथम कार्यकर्ताओ द्वारा उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं वक्ताओ द्वारा संबोधित करते हुए बताया कि हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरूजी द्वारा कई कार्य देशहित में किये गए जिसमे एक कार्य गांधीसागर बांध के माध्यम से मंदसौर-नीमच जिले की जनता अपनी प्यास बुझाती है और किसानों को खेती के लिए पानी मिल रहा है। इस बांध से बनने वाली बिजली से कई घर रोशन हो रहे है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सोनू जायसवाल, प्रमोद फरक्या, दर्शनसिंह सर, पवन पांडेय, आरिफ बेग, सुल्तानसिंह गुर्जर, फिरोज अगवान, रितिक पटेल, गोरा पठान, मनोज देसाई, डॉ. दिनेश चौहान, शांतिलाल शर्मा, मंथन धनोतिया, जगदीश परमार, हेमंत श्रीवास्तव, सिद्धांत धनोतिया सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।