
रौनियार वैश्य समाज के द्वारा अध्यक्ष यमुना प्रसाद गुप्ता हुए सम्मानित
डेहरी (रोहतास):–बिहार
डेहरी रौनियार वैश्य समाज के अध्यक्ष को पाली रोड स्थित मां विंध्यवासिनी दुकान में मकरसंक्रांति के अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोगों को दही, चूड़ा, तिलकुट एवं लाई खिलाया गया। अध्यक्ष यमुना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि मकर संक्रांति एकमात्र ऐसा त्योहार है। जिसे संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जाता है। चाहे इसका नाम व मनाने तरीका कुछ भी हो। यह दिन मानव के लिए फलदायी होता है। इस दिन किया गया दान सौ गुना होकर वापस लौटता है।
दुसरी ओर रोहतास जिलाध्यक्ष रामाशंकर गुप्ता ने डेहरी प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष यमुना प्रसाद गुप्ता को प्रशस्ति व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि डेहरी अध्यक्ष का कार्य लोगों के बीच सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में मकर संक्रांति के दिन स्नान, ध्यान और दान का विशेष महत्व बताया गया है। पुराणों में मकर संक्रांति को देवताओं का दिन बताया गया है। मौके पर महासचिव संतोष कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवपूजन गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, संजय कुमार, साधुचरण गुप्ता, बनारसी प्रसाद, रामनाथ गुप्ता सहीत अन्य लोग शामिल थे।