मंदसौरमंदसौर जिला

भगवान परशुरामजी का निकला भव्य चल समारोह, परशुराम जी कि प्रतिमा का पूजन,अभिषेक ओर हवन किया

====================

 

मंदसौर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज (सकल ब्राह्मण) ने परशुराम वाटिका रामटेकरी मंदसौर में भगवान परशुरामजी की प्रतिमा का विशेष पूजन, अभिषेक ओर हवन किया गया। पश्चात विशाल रथ में परशुरामजी की तस्वीर विराजमान कर चल समारोह निकला। डी जे बेंड व महाराष्ट्र के ढोल ताशे की धुन के साथ महिलाएं मंगल कलश लिए नृत्य कर रही थी,ओर पुरुषजन भी जय परशुराम के नारे लगाते नाच नाच कर झूम रहे थे। अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। रामटेकरी चौराहा, महाराणा प्रताप बस स्टैंड,बी पी एल चौराहा, गोल चौराहा, से संजय गांधी उद्यान तक नगर की विभिन्न संस्थाओं ने चल समारोह का स्वागत पुष्प बरसाकर तथा वरिष्ठ जनों को माल्यापर्ण किया।ओर मधुर पेय पदार्थ भी वितरित किए। संजय गांधी उद्यान पहुंचकर भानपुरा ज्योतिर्मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानन्द तीर्थ ने ब्राह्मण समाज को आशीर्वचन प्रदान किये। यहां संस्कृत गुरुकुल पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर के आचार्य ओर बटुकों द्वारा वेद मंत्रोच्चार से स्वामी जी की अगवानी ओर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का पूजन किया गया।पश्चात ब्रह्भोज सम्पन्न हुआ। इस आयोजन को तरणताल ,दवा मार्केट परशुराम जयंती कार्यालय पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिलीप शर्मा, भगवत भूषणाचार्य पं .श्रीकृष्ण वल्लभ शास्त्री, शिवकरन प्रधान,चेतन जोशी, राजेश पाठक,ललित भारद्वाज, दिनेश नागर, जितेंद्र व्यास, रमेशचन्द्रे, क्षितिज पुरोहित, सुरेंद्र त्रिवेदी, प्रधुम्न शर्मा, पुष्कर शर्मा,नरेंद्र व्यास,महेश त्रिवेदी, वरिष्ठ जन प्रतिनिधि,युवक जनों ने सेवा प्रदान की ओर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त ब्राह्मण समाज का आभार कृष्ण वल्लभ व्यास ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}