
ताल –शिवशक्ति शर्मा
6 मई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ताल नगर में भाजपा के पक्ष में रोड़ शो करेंगे। रोड़ शो का मार्ग पुरानी नगर परिषद से महाराणा प्रताप मार्ग ,नीम चौक ,मुखर्जी चौक ,चारभुजा चौक, सिसोदिया पूरा, गौशाला मार्ग ,नीम चौक ,आलोट नाका पर समापन होगा। इसकी व्यवस्था को देखने क्षेत्रीय विधायक चिंतामन मालवीय, आलोट जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार ,पूर्व विधायक मनोज चावला,नगर परिषद ताल अध्यक्ष मुकेश परमार ,आलोट विधानसभा के प्रभारी कान सिंह चौहान,आलोट विधानसभा के संयोजक नंदन जैन आलोट,भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राजेश परमार , पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ओंकार लाल पाटीदार,रमेश मालवीय जिला पंचायत सदस्य, आलोट मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, खरवा मंडल अध्यक्ष सरवन सिंह दांगी, ताल मंडल अध्यक्ष विशाल काला, जोगणिया माता मंडल अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़, पार्षद अनिल परमार ,गोवर्धन लाल पोरवाल दिनेश माली सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने हेलीपैड एवं जिस मार्ग से मुख्यमंत्री जी का रोड़ शो होगा उन मार्गो का अवलोकन किया एवं उचित दिशा निर्देश दिए।