सद्भावना समिति ने कर्मादेवी की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया


मल्हारगढ़-राठौर तेली समाज की आराध्या कर्मादेवी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया राठौर समाज द्वारा कर्मा देवी चौक से बैंड बाजा और ढोल ढमाको के साथ कर्मा देवी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा के आगे शोभा यात्रा के आगे पुरुष और महिलाएं नाचते गाते चल रही थी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई बस स्टैंड पहुंची जहां पर सद्भावना समिति अध्यक्ष छगनलाल तंवर विधायक प्रतिनिधि रमेश चंद्र विजयवर्गीय प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक कुमार दक चंद्रमणि संपादक राधेश्याम बैरागी वरिष्ठ पत्रकार दरबार सिंह जी राठौड़ पार्षद दिलीप तिवारी समाजसेवी हेमंत गुप्ता समाजसेवी विष्णु भारती पत्रकार महेश मराठा बरखेड़ा पंथ ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया एवं रथ यात्रा में विराजित कर्मा देवी के चित्र पर पुष्प वर्षा कर नगर में सुख शांति और अमन चैन की कामना की।