राजस्थाननिंबाहेड़ा

समाजसेवी संस्था तेजस्वनी क्लब द्वारा मनाया गया फगोत्सव

 

निंबाहेड़ा/नगर की पहली महिला समाज सेवी संस्था तेजस्वनी क्लब की संस्थापिका वर्षा कृपलानी ने बताया की रंगो का त्योहार जो सदेव जो सबके जीवन में विभिन्न खुशी भरे रंग लेकर आता उसी त्योहार को संस्था की महिला सदस्यो द्वारा फाग उत्सव के रूप में मनाया गया। क्लब अध्यक्षा स्वर्णलता जैन और उपाध्यक्ष शशि जी सिंघल ने बताया कि तेजस्वनी क्लब सदस्यो द्वारा इको फ्रेंडली रंग जो कि पलाश के फूलों ,से बनाए गए ओर रंग देने के लिए पालक और चुकुंदर का इस्तेमाल किया गया था उस से होली खेली गई और फाग के गीत और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी रखी गई जिसका सबने मिलकर प्रतियोगिताओं में भाग लिया और उत्सव मनाया। क्लब सचिव ने बताया कि सभी क्लब सदस्यो ने एक जैसे होली के परिधान पहनकर फाग उत्सव मनाया और नगर में सबको तेजस्वनी क्लब की ओर से होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं दी।इस फाग उत्सव में संस्थापिका वर्षा कृपलानी,अध्यक्षा स्वर्णलता जैन,सचिव कमला रायपुरिया, उपाध्यक्ष शशि सिंघल,भगवती शर्मा,कविता चौधरी,मंजू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रेम बाल्दी, पलक दासानी, ज्योत्सना वीरवाल,बीना शर्मा,हर्षा केवलानी,दीपिका शारदा,पारुल शारदा, विजयलक्ष्मी पटवारी,दीपू शारदा,तृप्ति कुमावत,इत्यादि उपस्थित थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}