क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 20 मार्च 2024 बुधवार का राशिफल

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 20 मार्च 2024 बुधवार का राशिफल
ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान
एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840,8085381720
मेष राशि:-
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंगे।पारिवारिक माहौल सुख शांति से भरा रहेगा।
वृषभ राशि:-
आज आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी। आप अपनी अच्छी सोच से सभी को एकजुट करने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि:-
आपके रिश्ते में आत्मीयता बढ़ेगी। व्यायाम और ध्यान को दैनिक जीवन में शामिल करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कर्क राशि :-
आज आपकी आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे, साथ हि आप पर कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।
सिंह राशि:-
आज आप कार्यक्षेत्र मे काम का दबाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा।
कन्या राशि:-
आज कहीं घूमने का विचार बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी,अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव को अच्छा रखें ।
तुला राशि:-
आज सेहत में समस्याएं हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रयास करेंगे। संतान या गुरुजनो का साथ मिलने से प्रसन्नता होगी।
वृश्चिक राशि:-
आगामी भविष्य के संबंध में कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज आप बेहतर दिन बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों की मदद से कोई विशेष कार्य पूरा करेंगे।
धनु राशि:-
कार्यक्षेत्र मे आप अपने वरिष्ठो को प्रभावित करने में सफल हो पाएंगे। आपके अपनों का सहयोग मिलेगा। घर परिवार को लेकर आपकी चिंता दूर होगी।
मकर राशि:-.
आप दांपत्य जीवन का आनंद उठाएंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है । पारिवारिक समस्याओं को विनम्रता के साथ सुलझाने का प्रयास करें।
कुंभ:राशि-
कुछ विशेष मुद्दों को लेकर घर में चर्चा करेंगे। छात्रों के लिए आज का समय शानदार रहने वाला है। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा।
मीन राशि:-
समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा, आपकी मेहनत से अच्छे लाभ मिलेंगे। परिवार जनो का पूरा सहयोग मिलेगा।