सरकार ने सबका साथ सबका विकास पर काम किया : उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा

विकास के क्षेत्र में प्रदेश ने नई करवट ली : सांसद श्री गुप्ता
उप मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया
मंदसौर – प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने पिपलिया मंडी में 5 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। लोकार्पण अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, श्री नानालाल अटोलिया, नगर परिषद अध्यक्ष सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, जिलाधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे। लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम तुरकिया पहुंच कर 86 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नई आबादी पहुंच मार्ग का भूमि पूजन किया। तत्पश्चात मंदसौर पहुंचकर ग्राम खिलजीपुरा में 2 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले फोरलेन से श्रवण महादेव मंदिर पहुंच मार्ग का भूमि पूजन किया।
लोकार्पण अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि सरकार ने सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा पर काम किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े ताकतवर नेताओं में एक है। उनका भी सपना सबका साथ सबका विकास पर आधारित है। पिपलिया मंडी में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण हो जाने से यहां के लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में स्टाफ की कमी एवं अन्य संसाधनों की कमी को बहुत जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। सभी जनता को शुद्ध जल मिले इसके लिए सरकार ने नल जल योजना पर काम किया। हर खेत तक पानी पहुंचे। इसके लिए मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना पर काम चल रहा है। मल्हारगढ़ क्षेत्र में 700 करोड रुपए से अधिक की सड़कों का निर्माण किया गया। पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। जनता ने काम की जिम्मेदारी दी है। जिसको सरकार बखूबी निभा रही है। आज सरकार ने विकास के क्षेत्र में चहुमुखी विकास किया है। जहां पर बिजली नहीं आती थी। अब वहां पर 24 घंटे बिजली मिल रही है। आसमान के नीचे सोने वाले, स्टेशन पर सोने वाले, गंदी नाली के पास सोने वाले लोगों को सरकार ने पक्का मकान प्रदान किया है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबों को इलाज की सुविधा मिल रही है। नदियों को जोड़ने काम सरकार ने किया है।
सांसद श्री सुधीर गुप्ता द्वारा कहा गया कि विकास के क्षेत्र में प्रदेश ने नई करवट ली है। विकास के प्रति सरकार की ललक है। आज विकास से हर क्षेत्र बदला हुआ है। काम के प्रति सरकार समर्पित है। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य हर क्षेत्र में सरकार ने विकास किया है। जातिवाद को छोड़ कर सरकार ने भाईचारा स्थापित किया है और हर वर्ग का सरकार ने विकास किया है। आज हर स्टेशन विकास की कहानी बोल रहा है। भारत का एकमात्र संसदीय क्षेत्र है जहां पर तीन मेडिकल कॉलेज निर्मित हुए। सेंट्रल स्कूल स्थापित हुए। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां पर विकास के काम नहीं हुए हैं।