भय भ्रष्टाचार मुक्त नगर परिषद को बनाना मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करना हमारा परम लक्ष्य-श्रीमती यादव

===============
हर्षोल्लाह से मनाया गणतंत्र दिवस
शामगढ़-गणतंत्र दिवस पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शामगढ़ में भी स्थानीय शिव हनुमान मंदिर परिसर पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिसमें हजारों की संख्या में स्कूली छात्रों एवं नगर वासियों ने हिस्सा लिया सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव एवं नगर के गणमान्य नागरिक बंधुओ एवम पार्षद गणों ने माल्याअर्पण किया!
श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने ध्वजा रोहण के पश्चात मंच से संबोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री मोहन यादव की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम गरीब निम्न तबके के हर व्यक्ति तक पहुंचाना और भय भ्रष्टाचार मुक्त नगर परिषद को बनाना मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करना हमारा परम लक्ष्य है मंच से भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज सघवी,पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार ने भी संबोधित किया!तहसीलदार श्रीमती सोनिका सिंह ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया मंच संचालन दिलीप चौहान ने किया
इनका हूवा सम्मान-

मंच पर आसीन अतिथि-
नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव तहसीलदार सोनीका सिंह उपाध्यक्ष डालीबाई जोशी मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार दीपक जांगड़े जलकल सभापति बंटी अशक पार्षद सिद्धार्थ जोशी पार्षद माधुरी पांडे पार्षद पंकज मुजावदीया पार्षद कृष्णा फरक्या पार्षद सीता बाई जांगड़े पार्षद सिंटू धमुनिया पार्षद फारूक मेव ti राकेश चोधरी सीएमओ सुरेश कुमार यादव आसीन थे आभार सीएमओ सुरेश यादव ने माना