इस सप्ताह किसकी किस्मत चमकेगी देखिये साप्ताहिक राशिफल साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी 2024

======================
इस सप्ताह किसकी किस्मत चमकेगी देखिये साप्ताहिक राशिफल साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी 2024
-ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान
संजीतनाका,मंदसौर मप्र 458001
7024667840,8085381720
मेष राशि:-
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में सेहत का ध्यान रखें।संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी चिंता सताती रहेगी। पैसों की आवक के साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद या नई जिम्मेदारी के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे और जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।
वृषभ राशि:-
कार्यक्षेत्र में विरोधियों से खूब सावधान रहें। समय की नजाकत को समझते हुए लोगों से न उलझें।छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें। इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई से इतर हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अनावश्यक चीजों पर धन खर्च होने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर पर विश्वास रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मौसमी बीमारियों से बचें।
मिथुन राशि:-
मिथुन राशि के जातकों के लिए किस्मत इस सप्ताह दरवाजे खटखटा रही है। इस सप्ताह आपके आय के नये स्रोत बनेंगे। करिअर-कारोबार में आशा के अनुकूल प्रगति होगी। आपका उत्साह, पराक्रम बढ़-चढ़कर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। राजनीति से जुड़े लोगों को बहुप्रतीक्षित पद मिल सकता है। सेहत की दृष्टि से भी समय अनुकूल है।
कर्क राशि:-
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह समय और संबंधों के प्रबंधन की चेतावनी दे रहा है। यदि आप अपने कार्य की योजना बनाकर समय पर पूरा करते हैं तभी आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति हो पाएगी। घर हो या फिर कार्यक्षेत्र लोगों की छोटी-मोटी बातों पर ध्यान न दें और सिर्फ अपने काम पर फोकस करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। इस दौरान व्यवसाय में छोटी-मोटी अड़चनें आ सकती हैं।
सिंह राशि:-
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ साबित होने जा रहा है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बाजार में अटका धन भी निकल सकता है। भूमि-भवन से संबंधित कार्य करने से पहले किसी वरिष्ठ या शुभचिंतक की सलाह जरूर ले लें।जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
कन्या राशि:-
इस सप्ताह आपको आर्थिक नुकसान के साथ-साथ शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। यदि कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर निकलना पड़े तो अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें। यदि आप अपने व्यापार को विस्तार देने की सोच रहे हैं तो किसी वरिष्ठ की सलाह लेना न भूलें। अपने प्रतिष्ठान पर विशेष नजर रखें और दूसरों के बहकावे में आने से बचें।
तुला राशि:-
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यधिक व्यस्तता वाला रह सकता है। घर और आफिस दोनों जगह कार्य की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।हालांकि यदि आप चाहें तो थोड़ा अधिक परिश्रम और समर्पण करते हुए लोगों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। इस दौरान परिवार में स्वजनों से उम्मीद के मुताबिक सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा दु:खी रहेगा।
वृश्चिक राशि:-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मध्यम रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय चीज का नुकसान होने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले सोच समझकर कार्य करें। इलेक्ट्रानिक का कारोबार करने वालों के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह के अंत तक भूमि-भवन को लेकर कोई बड़ा सौदा हो सकता है। लेकिन क्रय-विक्रय करते समय किसी वरिष्ठ की सलाह लेना न भूलें।
धनु राशि:-
इस सप्ताह आपको मित्रों की मदद से अधूरे पड़े कार्यों के निपट जाने से थोड़ा संतोष भी रहेगा। यह समय आपको आर्थिक दृष्टि से योजना बनाकर चलने का है। व्यवसाय में पास के फायदे के चलते दूर का नुकसान करने से बचें। सट्टा या शेयर बाजार आदि में पैसा लगाने से भी बचें। किसी बड़े मामले को कोर्ट-कचहरी से बाहर सुलझा लेने में ही फायदा रहेगा। जीवनसाथी के साथ पूजा-पाठ करने से मन को ताकत मिलेगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
मकर राशि:-
यह सप्ताह मकर राशि के लिए काफी लकी साबित होने जा रहा है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का सहयोग मिलेगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी और भविष्य में लाभ की योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। इस दौरान कारोबारियों को छोटे निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ख्याल रखें।
कुंभ राशि-
इस सप्ताह आर्थिक समस्याओं से झुंझना पढ़ सकता हैं, हालांकि सामान्य लाभ के पूरे योग हैं। कैरियर कारोबार में उम्मीद के मुताबिक प्रगति होगी। वैवाहिक सुखों में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। सेहत संबंधी समस्याओं की अनदेखी करने की भूल बिल्कुल न करें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
मीन राशि-
घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। भाईयों और बहनों आदि के साथ सामंजस्य बना रहेगा। परिवार की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मौसमी बीमारियों को लेकर सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे के काम का जिम्मा आपके सिर पर आ सकता है। कार्यों में मिलने वाली सफलता से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार के किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा।