अंतर्राष्ट्रीयनई दिल्ली

300 भारतीयों की तस्करी का आरोप:फ्रांस की पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया; भारतीय दूतावास भी जांच में जुटा

=================

 

प्लेन ने दुबई से टेकऑफ किया था और यह निकारागुआ के किसी हिस्से में उतरने वाला था।

दुबई से निकारागुआ जा रहे A340 विमान को शुक्रवार को फ्रांस में रोक दिया गया। इस विमान में 303 भारतीय नागरिक सवार थे। जिनकी तस्करी किए जाने का शक है। फ्रांस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, भारतीय दूतावास भी कांसुलर एक्सेस मिलने के बाद मामले की जांच में जुट गया है। इंडियन ऐंबैसी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा, फ्रांस के अधिकारियों ने हमें इस मामले की जानकारी दी है। हम अपने नागरिकों तक पहुंच गए हैं। उनकी पूरी तरह से मदद कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है। न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट फ्यूल के लिए फ्रांस के एक छोटे एयरपोर्ट वाट्री पर रुकी थी। पुलिस को इसी दौरान जानकारी मिली कि इसमें मौजूद भारतीय नागरिक मानव तस्करी का शिकार बनने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने इस एयरक्राफ्ट को रोक लिया। फिलहाल, इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

जांच पूरी होने तक उड़ान नहीं

पेरिस पुलिस ने भी इस एयरक्राफ्ट को रोके जाने की पुष्टिकी थी। इसके मुताबिक- एक सीक्रेट इन्फॉर्मेशन मिली थी। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाएगी तब तक फ्रांस की पुलिस एयरक्राफ्ट को नहीं छोड़ेगी। प्लेन ने दुबई से टेकऑफ किया था और यह निकारागुआ के किसी हिस्से में उतरने वाला था। अब फ्रांस की इंटेलिजेंस एजेंसी और पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}